03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आपदा के 20 दिन बाद टूटा नैनीताल का सन्नाटा, पटरी पर लौटने लगा पर्यटन कारोबार

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : आपदा के कारण बीते 20 दिनों से शहर में पसरा सन्नाटा आखिरकार टूटने लगा है। वीकेंड पर एक बार फिर पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। शहर पहुंचे पर्यटक नौकायन के साथ ही  खरीदारी में जुटे हुए हैं। कारोबार पटरी पर लौटता देख पर्यटन कारोबारी भी खासे उत्साहित है।

बता दें कि बीते 18 और 19 अक्टूबर को मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रदेश को आपदा का दंश झेलना पड़ा था। इस दौरान नैनीताल भी आपदा से खासा प्रभावित रहा। दो दिनों से अधिक समय तक शहर को जोड़ने वाले तीनों संपर्क मार्ग बंद रहे तो कई पर्यटक भी आपदा के कारण शहर और समीपवर्ती क्षेत्रों में फस गए थे। मूसलाधार बारिश के कारण झील का पानी भी पहली बार इतना अधिक ओवरफ्लो हुआ कि माल रोड तक पहुंच गया। बारिश थमने के बाद जिला प्रशासन और संबंधित विभाग नुकसान की भरपाई में जुट गए। दो दिन बाद शहर के संपर्क मार्ग तो खोल दिए गए मगर अतिवृष्टि, भूस्खलन और झील का पानी ओवरफ्लो होने के वीडियो वायरल होने के कारण पर्यटको ने नैनीताल से मुख मोड़ लिया।

पर्यटकों द्वारा होटलों में की गई एडवांस बुकिंग भी कैंसिल कर दी गई। जिस कारण करीब 20 दिनों तक शहर में सन्नाटा पसरा रहा। इधर शनिवार से एक बार फिर शहर में पर्यटकों की आमद शुरू हो गई है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से नैनी झील में भी रौनक बनी हुई है। शहर पहुंचे पर्यटक झील में नौकायन करने के साथ ही चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, वाटरफॉल, हिमालय दर्शन समेत अन्य पर्यटन स्थलों मैं सैर सपाटा कर रहे हैं। जिससे पर्यटन कारोबारी भी उत्साहित है। कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में एक बार फिर पर्यटन कारोबार जोर पकड़ेगा।

 

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img