03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पर्वतारोही शीतल को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड, 13 नवंबर को राष्ट्रपति के हाथों होंगी सम्मानित

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : विश्व की सबसे ऊंची पर्वतचोटी एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही शीतल राज को तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 से नवाजा जाएगा। 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द शीतल को यह अवार्ड प्रदान करेंगे। मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के सल्लोड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय शीतल कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन अनुभाग में कार्यरत हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में शीतल ने 8586 मीटर ऊंची माउंट कंचनजंघा चोटी पर आरोहण किया।

वर्ष 2019 में उसने माउंट एवरेस्ट फतह किया। यह सफलता हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की पर्वतारोही हैं। शीतल ने 7075 मीटर ऊंची सतोपंत, 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल समेत कई चोटियां फतह कर ली हैं। उत्तराखंड की बेटी का जुनून ही था कि उसने 15 अगस्त 2021 में उसने यूरोप की सबसे ऊंची माउंट एल्बु्रस चोटी पर भारतीय झंडा फहरा फहराया। तीलू रौतेली पुरस्कार हासिल करने वाली इस पर्वतारोही को अब भारत सरकार का सर्वोच्च साहसिक सम्मान तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2021 मिलने जा रहा है।

केएमवीएन के महाप्रबंधक एपी बाजपेयी ने बताया कि उत्तराखंड की बेटी को यह पुरस्कार मिलना बड़ी उपलब्धि है। वह यह पुरस्कार हासिल करने वाली उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही है। नैनीताल के डीएम धीराज गब्र्याल का कहना है कि होनहार लड़की की उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम रोशन हुआ। इस तरह के पुरस्कार से अन्य लड़कियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

  • मां के साथ जंगल जाने के बाद लगा शौक

शीतल ने जागरण से फोन पर बातचीत में कहा कि जब वह कक्षा दो में पढ़ती थी। अपनी मां के साथ जंगल जाया जा करती थी। तभी से वह ऊंची चोटियों पर चढऩे लगी थी। इसी शौक के चलते लोगों ने प्रेरित किया। इसके बाद मुझे भी अच्छा लगने लगा। मैंने भी पर्वतारोहण को ही लक्ष्य बना लिया।

पिता चलाते हैं टैक्सी, मां गृहणी

पिथौरागढ़ निवासी शीतल के पिता उमा शंकर राज पिथौरागढ़ में टैक्सी चलाते हैं और मां गृहणी हैं।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img