03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

क्षेत्र में जलाई शिक्षा की अलख, पैरामेडिकल नर्सिंग की इच्छा रह गई अधूरी

Spread the love

गुरबख्श सिंह, नानकमत्ता : समाज सेवा के लिए समर्पित बाबा तरसेम सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा के प्रसार में अभूतपूर्व योगदान रहा है। जब नानकमत्ता के विद्यार्थियों को शिक्षा हेतु दूर जाना पड़ता था उसे समय छात्रों के हित हेतु बाबा तरसेम सिंह द्वारा एक मात्र अंग्रेजी माध्यम स्कूल 1990 में श्री गुरु नानक एकेडमी स्कूल खोला गया था। उसके बाद की शिक्षा प्राप्त करने हेतु क्षेत्र में उच्च शिक्षा संस्थान नहीं था। इसलिए 1998 में श्री गुरु नानक बालिका डिग्री कॉलेज में बीए की शिक्षा प्रारंभ की गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

2003 में एमए तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम हेतु 2007_ 2008 में बीएड एवं 2013 में बीबीए बीसीए कोर्स प्रारंभ किए गए। जिससे क्षेत्र के हजारों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर उच्च पदों पर आसीन हैं तथा कई छात्र-छात्राओं को निशुल्क शिक्षा भी प्रदान की गई।

 

2018 2019 में महाविद्यालय को शह शिक्षा प्रारंभ कर छात्रों को भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ। बाबा तरसेम द्वारा संचालित महाविद्यालय में वर्तमान तक 12 विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर गोल्ड मेडल मिल चुका है।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

2014 में क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने हेतु पंत रत्न बाबा हरबंस सिंह, बाबा टहल सिंह चैरिटेबल अस्पताल खोला गया जिसमें हर वर्ष 500 से अधिक लोगों को आंखों का निशुल्क ऑपरेशन किया जाता है। क्षेत्र के कमजोर वर्ग के लोगों को निशुल्क चिकित्सा प्रदान करने हेतु चिकित्सालय में आयुष्मान योजना लाई गई। तथा इसके साथ ही अस्पताल को एन एबीएच की श्रेणी में शामिल करवाया गया। इसके अतिरिक्त बाबा तरसेम द्वारा कट मटा अमरिया पीलीभीत एवं मझोला खटीमा में विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। वाहेगुरु महाराज से प्रार्थना है कि श्री गुरु नानक देव जी महाविद्यालय परिवार को ऐसी शक्ति दे जिससे बाबा तरसेम सिंह की अधूरी इच्छाओं को पूर्ण किया जा सके।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img