03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

कल्कि धाम ऐचौड़ा कंबोह में ब्राह्मण महासभा का समारोह, कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम् आधुनिक मालवीय की उपाधि से हुए सम्मानित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

सम्मान से अभिभूत आचार्य प्रमोद कृष्णम् बोले-विष्णु के दसवें अवतार कल्कि जी इसी तीर्थ स्थल संभल में होंगे अवतरित

एफएनएन ब्यूरो, कल्कि धाम ऐचोड़ा कंबोह-संभल। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में कल्कि धाम ऐचौड़ा कंबोह में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में कल्कि पीठाधीश्वर और वरिष्ठ राजनेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् को आधुनिक मालवीय की उपाधि से सम्मानित किया गया।

साईं मंदिर श्यामगंज बरेली के सरबराहकार सुशील पाठक, अखिल भारतीय ब्राह्मण महीसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष अरुण शुक्ला, संगठन मंत्री अशोक उपाध्याय, प्रवीण भारद्वाज, राष्ट्रीय सदस्य अनुज पांडे, प्रदेश अध्यक्ष बीएल पाठक, उपाध्यक्ष लवलेश पाठक , मुरादाबाद मंडल के अध्यक्ष संजीव सारस्वत, बरेली मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने उत्तरीय उढ़ाकर, मोतियों की माला पहनाकर और स्मृति चिह्न एवं काव्यमय अभिनंदनपत्र भेंटकर सम्मानित किया। अभिनंदन पत्र का काव्यमय वाचन ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्रेष्ठ कवि इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और आचार्य प्रमोद महाजन जी को ससम्मान भेंट किया।

अपने सम्मान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया। उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुराणों में लिखा है कि कलियुग के अंतिम चरण यानि निकट भविष्य में भगवान् विष्णु के दसवें अवतार कल्कि भगवान् के रूप में सम्भल जिले की इसी पवित्र धरती पर जन्म लेंगे। उननके पिता का नाम विष्णुयश और माता का नाम सुमति होगा। कल्कि धाम के एक ओर गंगा और दूसरी ओर रामगंगा बह रही हैं।

कल्कि भगवान के भव्य मंदिर का निर्माण 19 फरवरी से प्रारंभ हो जाएगा। इसका शिलान्यास गत वर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। समारोह में इस अवसर पर मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष संजीव सारस्वत और संजय शंखनाद के नेतृत्व में ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों-सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में सक्रिय सहभागिता की।

सम्मान समारोह के बाद भव्य कल्कि धाम मंदिर निर्माण पर भी हुई चर्चा

कल्कि धाम सम्भल में मंदिर निर्माण को लेकर हुई मासिक बैठक
सम्मान समारोह के बाद कल्कि धाम में भव्य कल्कि धाम मंदिर निर्माण को लेकर भी मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मनेंद्र जैन को कल्कि पीठाधीश्वर श्री प्रमोद कृष्णम द्वारा मंदिर निर्माण कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मनेंद्र जैन भजन गायक रविंद्र जैन के सगे छोटे भाई हैं। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका साध्वी प्रज्ञा भारती भी उपस्थित रहीं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...

Topics

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img