03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में 23 को जुटेंगे 40 देसी-विदेशी नस्लों के 200 दर्शनीय कुत्ते


रुहेलखंड कैनल क्लब के तत्वावधान में ऑल इंडिया डॉग शो और प्रदर्शनी आईवीआरआई ग्राउंड में 23 फरवरी को

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। रूहेलखंड कैनल क्लब के तत्वावधान में भारतीय पशु अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) मैदान में 23 फरवरी 2025 को ऑल इंडिया डॉग शो  और प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इस शानदार शो और प्रदर्शनी में देसी-विदेशी 40 नस्लों के श्वान जुटेंगे।

क्लब के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत पांवड़े ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डॉग शो में अब तक लगभग 60 डॉग्स की इंट्रीज हो भी चुकी हैं। कुल तकरीबन 200 श्वान की इंट्रीज होने की संभावना है। निर्णायक मंडल द्वारा शो में चुने गए सर्वश्रेष्ठ श्वान को ‘बेस्ट इंडियन डॉग’अवार्ड से नवाजा जाएगा। विजेता श्वान और उसके पालक को चमचमाती ट्रॉफी और प्रमाणपत्र दिया जायेगा। डॉग शो में देसी-विदेशी आकर्षक  प्रजातियों के कुत्तों के साथ कुछ प्रतिबंधित नस्लों के श्वान भी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में वही श्वान भाग ले सकेंगे जिनको सुरक्षा चिप लगी हुई होगी।

निर्णायक मंडल के कैनाइन जज कानपुर और अमृतसर से आयेंगे। इच्छुक श्वान पालक इस ऑल इंडिया डॉग शो और प्रदर्शनी में अपने कुत्तों का पंजीकरण कराने के लिए डॉ. डीके टंडन के मोबाइल नंबर 9837038904 और डॉ. अभय तिलक के मोबाइल नंबर 9837066113 पर उनसे संपर्क कर सकते हैं। प्रेस वार्ता में अमित यादव, संदीप वी. नक्षत्र, डॉ. अभय तिलक, राकेश भंडारी, डॉ. डीके टंडन, पवन भंडारी भी मौजूद रहे।

Hot this week

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img