अपने सम्मान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया। उपस्थित गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुराणों में लिखा है कि कलियुग के अंतिम चरण यानि निकट भविष्य में भगवान् विष्णु के दसवें अवतार कल्कि भगवान् के रूप में सम्भल जिले की इसी पवित्र धरती पर जन्म लेंगे। उननके पिता का नाम विष्णुयश और माता का नाम सुमति होगा। कल्कि धाम के एक ओर गंगा और दूसरी ओर रामगंगा बह रही हैं।
बरेली के श्रेष्ठ बाल साlहित्यकार डॉ. महेश मधुकर को भी हाल ही में प्रकाशित राष्ट्र प्रेम और अन्य शाश्वत मूल्यों के प्रति समर्पित उनके चर्चित बालगीत संग्रह 'भारत की पहचान: तिरंगा' के लिए 'बाल साहित्य भूषण' की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।