03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कार में चल रहा था आइपीएल में सटटा, नौ लाख की नकदी और चार मोबाइल बरामद, एक गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर में कार में ऑनलाइन आइपीएल में सटटा लगा रहे एक सटोरिए को पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से 9 लाख की नकदी, एक एसयूवी कार, चार मोबाइल और सटटा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसके साथ सटटे में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

आइपीएल शुरू होते ही सटोरिए भी सक्रिय हो गए हैं। इस पर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर पुलिस और एसओजी की टीम आइपीएल में सटटा लगाने वालों की तलाश में जुट गई थी। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर रोड पर एक एसयूवी कार में आइपीएल में ऑनलाइन सटटा चल रहा है। सूचना पर कोतवाल विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस और एसओजी की टीम रामपुर बार्डर पर पहुंची और कार की घेराबंदी कर दी।

इस दौरान कार में सवार एक युवक को दबोच लिया। साथ ही कार में रखे 9 लाख की नकदी, चार मोबाइल, सटटा पर्ची के अलावा कार जब्त कर ली। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए सटोरिए ने अपना नाम रम्पुरा निवासी भुवनेश कुमार कोली बताया। बाद में पुलिस ने भुवनेश के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि भुवनेश से पूछताछ की जा रही है। उसके साथ कई और लोगों के शामिल होने की संभावना है। बताया कि मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है, जल्द ही इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाकर गिरफ्तारी की जाएगी।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img