03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश में बसपा से एक और नेता सपा के करीब पहुंचे

  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

एफएनएन, लखनऊ/ लखीमपुर : बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने आज समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। दोनों की मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कुशवाहा के समाजवादी पार्टी में जुड़ने की चर्चा होने लगी । आर एस कुशवाहा लखीमपुर खीरी जिले के निघासन विधानसभा से विधायक रह चुके हैं और उनकी कर्मभूमि भी पलिया मानी जाती है। यहां पर उनके कॉलेज और आवास भी बना है। बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले आदेश कुशवाहा ने आज समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मिलाकर राजनीतिक हलचलें तेज कर दीं। आर एस कुशवाहा के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चाओं के बीच उन्होंने कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी हालांकि अभी तक उन्होंने पार्टी में जुड़ने की घोषणा नहीं की है लेकिन फिर भी माना जा रहा है की जल्दी वह समाजवादी पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं।

Hot this week

Harish Rawat ने फिर ‘डेनिस’ के बहाने बीजेपी पर कसा तंज, गांव में धूप सेंकते हुए शेयर किया वीडियो

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों...

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...

Topics

Uttarakhand के 100 से ज्यादा सरकारी अस्पतालों पर करोड़ों की उधारी, 40 करोड़ का बजट अटका

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img