03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

कार चालक का दुस्साहस, चेकिंग के लिए रोका तो टक्कर मारी; बोनट पर 300 मीटर तक लटका रहा कांस्टेबल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, दिल्ली : अशोक विहार सर्कल में तैनात यातायात पुलिस हेड कांस्टेबल को चेकिंग के लिए एक कार को रोकना काफी महंगा पड़ा। चालक ने कार रोकने के लिए बजाय हेड कांस्टेबल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हेड कांस्टेबल उछलकर बोनट के ऊपर आ गिरे।आरोप है कि चालक ने 300 मीटर तक कांस्टेबल को ऐसे ही बोनट पर लटकाए कार तेजगति से चलाता रहा। लेकिन कार नहीं रोकी। किसी तरह पीड़ित कार से उतरने कामयाब रहा।

हलांकि इस दौरान वह घायल भी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें तुरंत पास के ही एक अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। शिकायत पर शालीमार बाग थाना पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित को बुराड़ी से गिरफ्तार कर कार भी जब्त कर ली है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

उत्तरी-पश्चिमी जिला के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हेड कांस्टेबल मनीष कुमार बीते शुक्रवार को अशोक विहार सर्कल के हैदरपुर प्वाइंट पर शाम करीब पांच बजे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी कैस्पिया होटल के सामने मुकरबा चौक की ओर जाने वाली सड़क से एक कार आता देख, मनीष ने रूकने का इशारा किया। लेकिन चालक ने कार रोकने के बजाए, उन्हे टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर कार की बोनट पर आग गिरे।

आरोपित ने कार रोकने के बजाए बाहरी रिंग से कार रोहिणी की तरफ मोड़ दी। चलती कार में 300 मीटर तक ऐसे ही मनीष बोनट पर लकते रहे। इस दौरान मनीष ने कार चालक से कई बार कार रोकने की फरियाद करते रहे, लेकिन कार चालक नहीं माना।

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

तीन सौ मीटर तक जाने के बाद हेड कांस्टेबल किसी तरह बोनट से उतरने में कामयाब रहे। इस दौरान वह मामूली रूप से घायल भी हो गए। पीड़ित ने घटना के बाद मेडिकल जांच कराई। इनकी शिकायत पर थाना शालीमार बाग पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित कार चालक की पहचान रोहिणी सेक्टर-4 में रहने वाले 24 वर्षीय जतिन खुराना के रूप में हुई है। पुलिस ने इससे बुराड़ी स्थित झारोदा के भगवान पार्क से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img