03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 15 वर्षीय किशोर हिरासत में

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र में छह साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 15 वर्षीय एक किशोर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने के बाद उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किशोर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संरक्षण गृह भेज दिया है। वहीं, पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेल-खेल में बच्ची को अपने साथ ले गया किशोर

पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार देर शाम पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र की लेबर कॉलोनी में हुई। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि एक किशोर ने छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी किशोर बच्ची को खेल के बहाने अपने साथ ले गया था। आरोप है कि उसने बच्ची को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाया और फिर उसके साथ गलत हरकत की।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोग

घटना के दौरान बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किशोर को पकड़ लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और देहरादून में मजदूरी करते हैं। दोनों के घर भी आसपास ही स्थित हैं।

आरोपी किशोर को संरक्षण गृह भेजा

सूचना मिलते ही पटेलनगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी 15 वर्षीय विधि विवादित किशोर को हिरासत में लेकर संरक्षण में भेज दिया है। बच्ची का अस्पताल में उपचार जारी है।

परिजनों की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

पटेलनगर कोतवाली प्रभारी नरेश राठौर के मुताबिक, बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Hot this week

Bageshwar में अधिवक्ता धीरेन्द्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

एफएनएन, बागेश्वर : Bageshwar उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में...

Harak Singh Rawat के पारिवारिक विवाद पर कांग्रेस का बयान, कहा- पार्टी का कोई लेना-देना नहीं

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

Topics

Ramnagar में मानसिक रूप से कमजोर युवती से दुष्कर्म का आरोप

एफएनएन , रामनगर : उत्तराखंड के नैनीताल जिले से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img