03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नहीं रहे भारत के ‘रतन’ टाटा, मुम्बई के अस्पताल में हुआ निधन

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, सोशल मीडिया पर शोक संवेदनाओं का तांता

एफएनएन ब्यूरो, मुम्बई। अरबपति कारोबारी और टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

बढ़ती उम्र से जुड़ी शारीरिक चिकित्सीय समस्याओं के चलते दो दिन पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। टाटा समूह ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम राजनीतिक, कारोबारी और खेल-सिने जगत की हस्तियों ने भारत के ‘रतन’ टाटा के निधन पर सोशल मीडिया पर गहरी शोक संव्दनाएं व्यक्त करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी हैं। पेज

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “वे भारत के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से थे। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।” कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि रतन टाटा ने व्यापार और परोपकार दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके परिवार और टाटा समूह के प्रति मेरी भावभरी संवेदनाएं।”

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने ‘‘मित्र और मार्गदर्शक’’ रतन टाटा के निधन की पुष्टि कर दी है। टाटा समूह ने बुधवार देर रात एक बयान में कहा, टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का निधन हो गया है। वह 86 साल के थे। उन्होंने एक मजबूत और विशाल भारतीय उद्योग समूह को वैश्विक मंच पर स्थापित किया। रतन टाटा ने टाटा संस के चेयरमैन की हैसियत से 20 से अधिक वर्षों तक देश-दुनिया में टाटा ग्रुप का डंका बजवाया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “श्री रतन टाटा के निधन से दुःख हुआ। वह भारतीय उद्योग जगत के महान नायक थे। मेरी गहरी शोक संवेदनाएं।” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, “रतन टाटा दूरदृष्टि वाले व्यक्ति थे। उन्होंने व्यापार और परोपकार दोनों पर अमिट छाप छोड़ी है।”

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img