03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में बाइक सवार बदमाशों का आतंक, दिन निकलते ही हथियारों के दम पर ज्वेलर्स से की लूट

Spread the love

एफएनएन,ऋषिकेश: देहरादून जिले के ऋषिकेश शहर में मंगलवार 19 मार्च को बाइक सवार बदमाशों ने सुबह सवेरे ही लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि ऋषिकेश कोतवाली की श्यामपुर चौकी क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर ज्वेलर्स से लूटपाट की. लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए.

वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और बाइक सवार बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकेबंदी भी की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पीड़ित ज्वेलर्स प्रवीण वर्मा ने बताया कि वो सुबह करीब 8.30 बजे अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे, जैसे ही वो दुकान से घर की तरफ मुड़े तो मोड़ पर ही दो आदमी खड़े हुए थे. प्रवीण वर्मा का कहना है कि बदमाशों ने पहले उन्हें धक्का दिया और फिर उनकी बाइक गिराई. इसके बाद बदमाश प्रवीण वर्मा का बैग छीनकर भागने लगे.

WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
WhatsAppImage2024-02-11at73136PM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रवीण वर्मा ने बताया कि उन्होंने बदमाशों के पीछे भागने का भी प्रयास किया तो बदमाशों ने उन्हें पिस्टल दिखाई, जिससे वो डर वही रुक गए. इसी बीच बदमाश वहां से भाग गए. प्रवीण वर्मा के मुताबिक बैग में सोने व चांदी के कुछ जेवरात थे और करीब 25 से 30 हजार रुपए का कैश था. कुल मिलाकर बदमाशों ने प्रवीण वर्मा से करीब एक लाख रुपए की लूट की है.

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रवीण वर्मा से जानकारी ली और उनकी तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. सीओ संदीप नेगी ने बताया कि वारदात की जानकारी मिलने पर कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने मौका मुआयन किया है. मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की धर पकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है. एसओजी की मदद भी ली जा रही है. जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img