03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सहकर्मियों से गालीगलौज, विभागाध्यक्ष के विरुद्ध भी आपत्तिजनक बातें

बरेली काॆलेज में हिंदी विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डाॆ. मीना यादव के विरुद्ध गंभीर शिकायतों पर सचिव देव मूर्ति ने रिटायर्ड जज को सौंपी जांच

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। ऐतिहासिक बरेली कॉलेज की प्रबंध समिति के सचिव देव मूर्ति ने हिंदी विभाग की प्रोफेसर डॉ.मीना यादव पर लगे दुर्व्यवहार के कथित आरोपों की जांच एक रिटायर्ड जज को सौंपी है।

डाॆ. मीना यादव

बरेली कॉलेज का हिंदी विभाग इन दिनों चर्चाओं के घेरे में है। हिंदी विभाग के कई प्राध्यापकों ने डॉ.मीना यादव पर उनके साथ गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया है। इन सबका कहना
है कि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.मीना यादव उनके साथ बहुत ही खराब व्यवहार करती हैं। वे अपनी विभागाध्यक्ष के लिए भी अक्सर आपत्तिजनक बातें बोलती रहती हैं। पहले भी उनके व्यवहार को लेकर शिकायतें होती रही हैं। इस बार गंभीर प्रवृत्ति की शिकायतें होने के कारण सचिव देवमूर्ति ने इस प्रकरण की जांच एक रिटायर्ड जज को दी है।

हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को पांच अगस्त के विवाद से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पांच अगस्त को हिंदी विभाग में डॉ.मीना के निर्देशन में शोध कर रहे छात्र की वजीफा फाइल पर साइन को लेकर विवाद हुआ था। हिंदी विभाग की हेड डॉ.परमजीत कौर से समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारी भिड़ गए थे। बाद में इस विवाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी भी कूद पड़े थे। इस मामले में डॉ.मीना से बात करने का प्रयास किया मगर वह फोन पर उपलब्ध नहीं हो सकीं।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img