03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक ब्रह्मसरोवर में सोमवार सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। कृष्ण घाट के पास पानी में महिला का शव तैरता दिखाई दिया। सुबह की सैर पर निकले लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

ब्रह्मसरोवर के कृष्ण घाट के पास मिला शव

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 8 बजे कुछ लोग ब्रह्मसरोवर के किनारे सैर कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर कृष्ण घाट के पास पानी में तैर रहे एक महिला के शव पर पड़ी। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही आदर्श थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया।

एंबुलेंस चालक ने 20 मिनट तक दिया CPR

महिला को पानी से बाहर निकालने के बाद मौके पर मौजूद एंबुलेंस चालक ने मानवता दिखाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया। महिला के जीवित होने की उम्मीद में चालक ने करीब 20 मिनट तक लगातार CPR दिया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद महिला की जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।

55 वर्षीय महिला की पहचान में जुटी पुलिस

आदर्श थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि महिला की उम्र करीब 55 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने भूरे रंग की कोटी पहनी हुई थी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी पुलिस थानों में सूचना भेज दी गई है।

उन्होंने बताया कि नियमानुसार शव को 72 घंटे तक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया गया है, ताकि उसकी पहचान हो सके और परिजन सामने आ सकें।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

पुलिस के अनुसार, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। हार्ट अटैक समेत मौत के अन्य संभावित कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Hot this week

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Topics

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img