03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रोहिणी के प्रशांत विहार में सीआरपीएफ स्कूल के पास बम ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं

धुएं के ऊंचे गुबार से दहशत, स्कूल की दीवार में दरारें, कुछ दुकानों और एक कार को हुआ नुकसान

सफेद पाउडर भी बरामद, एनएसजी, एनआईए और दिल्ली पुलिस ने की पूरे इलाके की घेराबंदी

देसी बम, या आतंकी साजिश? सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं माथापच्ची, गृह मंत्रालय ने तलब की रिपोर्ट

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास आज सुबह 7:50 बजे भयंकर बम धमाका हुआ।‌ धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन स्कूल की दीवार, पास की दुकानों और एक कार को नुकसान पहुंचा।

धमाके ने यकीनन सबको डरा दिया। इस बम धमाके का अब वीडियो भी सामने आ गया है। धमाका कितना जोदार था, इस 17 सेकेंड के वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ब्लास्ट से स्कूल की दीवार, पास की दुकानों और एक कार को नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली पुलिस बम धमाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। अब 17 सेकेंड के छोटे सीसीटीवी वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। 17 सेकेंड के इस वीडियो में बम धमाके की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कि रोड के किनारे दो कारें खड़ी हैं।‌ तभी 15 सेकेंड के बाद तेज धमाका होता है और सीसीटीवी कैमरा भी धुंधला हो जाता है।

मोबाइल डेटा जुटा रही दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें घटनास्थल पर धुएं का गुबार उठता हुआ नजर आया। विस्फोट के बाद का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें घना सफेद धुआं नजर आ रहा है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क का डेटा जुटाया जा रहा है, ताकि मालूम हो सके कि विस्फोट के समय आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे? पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि देसी बम के कारण यह धमाका हो सकता है।

सीआरपीएफ स्कूल के बाहर के इलाके का निरीक्षण कर रहे फोरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल पर संदिग्ध ‘सफेद पाउडर’ बरामद किया है और उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। उन्होंने स्कूल की दीवार के पास एक गड्ढा भी खोदा है और मिट्टी के नमूने भी ले गए हैं। एनएसजी अधिकारियों ने घटनास्थल से बरामद कुछ सामग्री भी जांच के लिए भेज दी है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह किसी तरह का विस्फोटक है, या कुछ और है, इसका पता सघन जांच के बाद ही लग पाएगा। एनएसजी, एनआईए और दिल्ली पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। त्योहार के कारण दिल्ली पुलिस पहले से ही हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने इस घटना के संबंध में विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी भी दर्ज की है।

Hot this week

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img