03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मीरगंज में हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने ई-रिक्शा को उड़ाया, चालक के उड़े चिथड़े

सिंधौली चौराहे पर भयंकर हादसा सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद, परचई गांव का था 55 वर्षीय ई रिक्शा चालक

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मीरगंज में सिंधौली चौराहे पर शुक्रवार सुबह बेकाबू ट्रक ने हाईवे क्रॉस कर रहे ई-रिक्शा को टक्कर मारकर उड़ा दिया। हादसे में ई-रिक्शा चकनाचूर हो गया और चालक की दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

थाना मीरगंज क्षेत्र के सिंधौली चौराहे पर शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे सामने से आ रहे तेज रफ्तार से ट्रक ने हाईवे क्रास कर रहे ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक के चिथड़े उड़ गए। गनीमत रही कि ई रिक्शा पर कोई सवारियां नही बैठी थीं। वरना बहुत बड़ा हादसा हो जाता। ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया।।

बता दें कि मीरगंज के गांव परचई के रहने वाले 55 वर्षीय टीकाराम पुत्र चेतराम गांव से ई रिक्शा में सवारियां भरकर सिंधौली चौराहे पर उतारने के बाद चौराहे को पार कर रहे थे। जैसे ही रोड के बीच में पहुंचे तभी बरेली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके ई- रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें टीकाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि शव के चिथड़े उड़ गए। ट्रक चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।‌‌ हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची  और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को घटना की सूचना दी।‌ सूचना मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। पुलिस  हादसे को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।

चेतराम की पत्नी की करीब पंद्रह साल पहले ही मृत्यु हो गई थी। चार बच्चों में से दो की शादी हो चुकी है। चेतराम ई-रिक्शा चलाकर अपना खर्चा चलाते थे।

इंस्पेक्टर मीरगंज सिद्धार्थ सिंह तोमर ने बताया कि सिधौली चौराहे पर ई रिक्शा चालक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। जल्द ही वाहन को पकड़कर उसके ड्राइवर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img