03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फतेहगंज पश्चिमी के पास हाईवे पर हादसे में दंपती समेत बाइक सवार तीन लोगों की मौत

एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के पास हाईवे पर श्रीराधाकृष्ण मंदिर के पास मंगसवार देर रात अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती और उनकी पुत्री गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि मंगलवार रात 10 बजे जिला रामपुर के गांव मिलक खाता नगरिया निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद यासीन पत्नी चमन 42 वर्ष और  एवं पुत्री फिरोसीन को बाइक पर बैठाकर बरेली से अपने घर लौट रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी हाईवे पर राधा कृष्ण मंदिर के सामने पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार कर पति-पत्नी और पुत्री तीनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और ड्राइवर वाहन को लेकर फरार हो गया।

मौके पर थाना पुलिस के कर्मियों ने राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक की जेब से मिले पहचान पत्र में दर्ज मोबाइल नंबर से पुलिस ने उसके घर पर कॉल की तो मृतकों की पहचान हो सकी। हादसे में चकनाचूर हुई बाइक को पुलिस ने थाने में खड़ा करवा लिया है। हादसे को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img