03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अमेठी-रायबरेली में दिखा सपा-कांग्रेस गठबंधन, राहुल-केएल शर्मा के साथ दिखे हजारों सपा कार्यकर्ता

Spread the love

एफएनएन, अमेठी : रायबरेली और अमेठी में आज कांग्रेस पार्टी का नामांकन हो गया। लंबी चुप्पी के बाद शुक्रवार की सुबह ही अमेठी और रायबरेली के प्रत्याशी घोषित किए गए। राहुल गांधी ने रायबरेली तो केएल शर्मा ने अमेठी से नामांकन भरा। खास बात यह रही कि इन दोनों नामांकनों में इंडिया गठबंधन जमीन पर एक साथ दिखा। कांग्रेस के साथ सपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। वह केएल शर्मा और राहुल गांधी दोनों के ही नामांकन जुलूस में शामिल हुए। खास बात यह रही कि सपा के कार्यकर्ता रायबरेली में राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिखे।

  • रायबरेली में दिखी जबर्दस्त गर्मजोशी

टिकट की घोषणा होते ही रायबरेली के केंद्रीय कार्यालय में कार्यकर्ता सुबह से जुटने शुरू हो गए। 10 बजते-बजते बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यहां एकत्रित हो गए। यहां से राहुल के जुलूस को निकलकर नामांकन करना था। 11 बजे अचानक ही हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता झंडा और बैनर लिए इस जुलूस में शामिल हो गए। वह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूरी तरह से घुले-मिले दिखे। सपा के कार्यकर्ता अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। देखो देखो कौन आया, शेर आया शेर आया। राहुल गांधी के साथ चस्पा हुए इस नारे को सपा कार्यकर्ता भी जोश के साथ लगा रहे थे। कार्यकर्ताओं के साथ सपा के स्थानीय नेता और पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। वह बकायदा कांग्रेस कार्यालय में जमे रहे और जुलूस के साथ कलेक्ट्रेट तक गए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • अमेठी में भी दिखे साथ 

रायबरेली के साथ शुक्रवार को ही अमेठी में भी कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा ने पर्चा भरा। उनके साथ भी बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता दिखे। यहां पर सपा और कांग्रेस के साथ पीडीए के झंडे लहरा रहे थे। अमेठी के स्थानीय सपा नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

  • राहुल ने भरा नामांकन

राहुल गांधी ने रायबरेली सीट से नामांकन भर दिया है। आज सुबह ही कांग्रेस के द्वारा अमेठी और रायबरेली के लिए सीटों की घोषणा की गई थी। राहुल गांधी ने दोपहर करीब सवा दो बजे कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन भरा। राहुल के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत मौजूद रहे।

आज सुबह ही राहुल गांधी विशेष विमान से दिल्ली से फुरसतगंज पहुंचे। वहां से अमेठी होते हुए रायबरेली आए। रायबरेली के केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में पूजा करने के बाद राहुल का नामांकन जुलूस निकला। भारी भीड़ इस जुलूस में शामिल रही।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img