03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

संजय नगर खेड़ा में अब नही खुलेगी शराब की दुकान, विधायक शिव अरोरा ने लिया मामले का संज्ञान

Spread the love

एफएनएन,रुद्रपुर :  आज विधायक शिव अरोरा के आवास पर संजय नगर खेड़ा के लोग बड़ी मात्रा मे एलाइंस स्थित आवास पर विधायक से मुलाक़ात कि उन्होंने लिखित ज्ञापन देकर संजय खेड़ा जैसी घानी आबादी वाले क्षेत्र मे जहाँ बच्चों के स्कूल से लेकर अनेको धार्मिक स्थल मंदिर है उस क्षेत्र मे सरकारी देसी मदिरा कि दुकान व केंटीन खोले जाने के विरोध मे विधायक को ज्ञापन सौपा। वार्डवासियो का स्पष्ट कहना है कि देसी मदिरा की दुकान अबकारी विभाग द्वारा खोले जाने से हमारे क्षेत्र कि महिलाओ बच्चों व मजदूरी करने वाले परिवारों पर इसका सीधा प्रभाव बढ़ेगा ओर क्षेत्र मे आये दिन लड़ाई झगड़े व तनाव का माहौल बना रहेगा।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वही विधायक शिव अरोरा ने संजय नगर क्षेत्र के लोगो कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए उक्त मामले को लेकर जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार से दूरभाष पर वार्ता कि ओर सारे विषय पर अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि संजय नगर खेड़ा एक घानी आबादी वाला क्षेत्र है जहाँ अनेको मंदिर,स्कूल है ऐसे मे उस क्षेत्र मे सरकारी देसी मदिरा कि दुकान खोले जाना उचित नही है, विधायक ने आबकारी अधिकारी को स्पष्ट कहा कि संजय नगर खेड़ा मे किसी भी प्रकार कि मदिरा कि दुकान नही खोली जायेगी, जिसपर आबकारी अधिकारी अशोक कुमार ने सहमति व्यक्त करते हुए देसी मदिरा कि दुकान संजय नगर खेड़ा मे नही खोली जायेगी इसके वह अश्वस्त करते है ।


विधायक शिव अरोरा ने कहा कि हमारी महिलाओ कि सुरक्षा व बच्चों के भविष्य को देखते हुए हम ऐसी कोई भी सरकारी मदिरा कि दुकान संजय नगर खेड़ा मे नही खुलने देंगे, जिसके लिए आबकारी अधिकारी से वार्ता कर ली गयी है, वही जनभावनाओं के अनुरूप ही कार्य होगा, वही माग पूरी होने पर संजय खेड़ा कि महिलाओ ओर वहाँ के लोगो ने विधायक शिव अरोरा का आभार जताया कि उनकी यह माग को विधायक के हस्तक्षेप के बाद पूरी हुई, जिससे उनके क्षेत्र कि आबादी पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव से राहत मिलेगी।

ज्ञापन देने वालों मे अखिल विश्वास, शिव कुमार राय, अम्ल मंडल, सूरजन मंडल, किरन, आशीष बाला, अरुण दास, बबलू मंडल, श्याम सुंदर राय, रंजन मलिक, निशिकांत राय मौजूद थे. इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, दिलीप अधिकारी, एमपी मौर्य, मनोज मदान, विकास सागर, सोनू आदि लोग उपस्थित रहे।

Hot this week

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img