03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

…तो इसलिए प्रधानमंत्री लगातार बढ़ाए जा रहे है दाढ़ी और बाल

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्लीः आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दाढ़ी क्यों बढ़ाए चले जा रहे हैं? यह चर्चा अब आम है पर कोई पक्के तौर पर नहीं कह सकता कि इसका राज क्या है। जो लोग दूर बैठकर बतियाते हुए इस पर मंथन करते रहते हैं, उनको तो छोड़िए जो लोग मोदी के बेहद करीब रहते हैं, उन्हें भी इस बात की कोई भनक नहीं है कि दाढ़ी क्यों बढ़ाई जा रही है? एक दलील यह दी जा रही है कि कोविड के कारण प्रधानमंत्री किसी को भी अपने निकट नहीं आने देना चाहते और जिनसे उन्हें रोज वास्ता पड़ता है, उन्हें भी वह 6 फुट की दूरी पर रखते हैं।

अपने 20 साल पुराने रसोईए के अलावा वह किसी को भी दो गज की दूरी के अंदर अपने करीब नहीं आने देते। यहां तक कि उनके सबसे खास मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह या प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा या कोई भी शीर्ष अधिकारी उनके करीब नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर काम करने वाले भी उनसे दूर-दूर रहकर अपने सारे काम निपटा रहे हैं। बात इतनी ही नहीं है। मोदी को अपने सुरक्षा घेरे में लेने वाली एस.पी.जी. को भी उनके लिए 6 फुट की दूरी वाला नया सुरक्षा फार्मेट बनाना पड़ा है।

अब ऐसे में दाढ़ी छोटी करवाने के लिए किसी नाई को अपने निकट आने देना संक्रमण के खतरे से खाली नहीं है। तो भई, प्रधानमंत्री समझ रहे हैं कि भलाई इसी में है कि दाढ़ी बढ़ती है तो बढ़ने दी जाए और दूर से ही काम चलाया जाए। वैसे कुछ लोग दाढ़ी बढ़ाने के पीछे मोदी जी की दैवीय सहायता की इच्छा वगैरा का अनुमान लगा रहे हैं। उनके अनुसार हो सकता है कि प्रधानमंत्री ने यह मनौती ली है कि जब तक कोरोना महामारी परास्त नहीं हो जाती, वह दाढ़ी नहीं कटवाएंगे।

Hot this week

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img