03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नेपाल की नई चाल : चार माह में ही बना ली 550 मीटर लंबी सड़क

एफएनएन, नई दिल्ली: इन दिनों नेपाल और भारत के बीच तल्खी और भी ज्यादा बढ़ गई है। नेपाल कभी नया नक्शा जारी कर भारत के भू-भाग को अपना बताना हो या फिर भगवान श्री राम के जन्मस्थान को अयोध्या की जगह नेपाल में बताना हो। इस तरह की बातें लगातार नेपाल की तरह से सामने आ रही हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि नेपाल चीन के इशारे पर काम कर रहा है। चीन ही उसे भारत के खिलाफ भड़काने का काम कर रहा है। वहीं इस बीच अब नेपाल से खबर आ रही है कि उसकी सेना ने 550 मीटर लंबी सड़क का निर्माण 4 महीने में पूरा कर लिया। जो तिब्बत सीमा के पास स्थित टिंकर और भारतीय सीमा के पास स्थित छांगरू गांव को जोड़ने वाली सड़क है। नेपाल की तरफ से ऐसा कहा जा रहा है कि ये सड़क दो साल पहले एक भूस्खलन में ध्वस्त हो गई थी। जिसके बाद से यहां के निवासी यातायात के लिए इसी मार्ग का उपयोग किया करते थे, जो कि भारत के सीतापुल से होकर जाता था।

नेपाल ने उठाया ये बड़ा कदम

सूत्रों ने बताया कि भारत के साथ तनाव के बीच नेपाल अपने सीमावर्ती इलाकों में सड़कों के नेटवर्क को दुरुस्त करने में लगा है। इसके अलावा हवाई मार्गों की बेहतरी पर भी काम चल रहा है। नेपाल सरकार ने इस सड़क के निर्माण का काम सेना को सौंप दिया। नेपाली सेना ने 4 महीनों के भीतर इस दुर्गम इलाके में सड़क निर्माण का काम पूरा किया है। जानकारों ने बताया कि, 85 किमी का यह मार्ग दो साल पहले धारचुला से 60 किमी पर स्थित घांटीबागर इलाके में भूस्खलन आने के बाद ध्वस्त हो गया था।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img