03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सत्ता का चोला उतार किसानों के साथ खड़े हो जाएं भाजपा नेता

Spread the love
  • प्रेस को जारी बयान में पूर्व मंत्री-वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ ने भाजपाइयों को दिया सुझाव

एफएनएन, रुद्रपुरः पूर्व मंत्री-वरिष्ठ कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़ ने कहा है कि जनविरोधी मोदी  सरकार के खिलाफ देश भर के लाखों आंदोलित किसान पिछले लंबे समय से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हैं। केंद्र द्वारा थोपे गए खेती संबंधी तीनों काले कानूनों की फौरन वापसी की मांग आज पूरे देश का किसान कर रहा है। उन्होंने भाजपाइयों को सत्ता पक्ष की राजनीति छोड़कर किसानों के आंदोलन में हिस्सा लेने का सुझाव भी दिया है।

किसानों का भद्दा मजाक उड़ाने पर तुली है भाजपा

प्रेस को जारी एक बयान में श्री बेहड़ ने यह टिप्पणी की। कहा-भाजपा किसानों का भद्दा मजाक उड़ाने पर तुली है। आन्दोलन पर अनाप-शनाप आरोप लगाकर देश भर के किसानों को अपमानित किया जा रहा है। जोर देकर कहा कि भाजपा रुद्रपुर में कल गुरुवार को काले कानूनों के समर्थन में किसानों की रैली करने जा रही है लेकिन उसे रैली करने का अधिकार ही नहीं है।

किसानों के जले पर नमक छिड़केगी भाजपा की रुद्रपुर रैली

रुद्रपुर में रैली करके भाजपा किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है। पूछा-उत्तराखंड का किसान भाजपा के समर्थन में है कहां? वह तो अपनी जायज मांगें मनवाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर पर डटा हुआ है।

इल्जाम- न कर्जा माफ हुआ न धान का पेमेंट मिला

श्री बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूंजीपतियों की पिछलग्गू त्रिवेंद्र सरकार में  किसानों द्वारा जो थोड़ा सा धान खरीदा गया था, उसका भी भुगतान आज तक नहीं हो पाया है। जब  किसान अपना धान ओने-पौने दामों पर बेच रहा था तो भाजपा नेता और मंत्री कहाँ थे? चीनी मिलें भी कायदे से नहीं चल पा रही हैं। कहा- भाजपा ने उत्तराखंड और उधमसिंह नगर के किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा नेताओं को यह नहीं भूलना चाहिए कि 2017 के विधानसभा के चुनाव में किसानों का कर्जा माफ़ करने  की घोषणाएं की गई थीं लेकिन पूरे चार साल बीत जाने के बाद भी किसी किसान का एक रुपये का कर्जा भी माफ़ नहीं हुआ है । भाजपा ने किसानों को सिर्फ गुमराह करके उनके वोट बटोरकर अपनी सरकार बना ली है। श्री बेहड़ ने कहा कि भाजपाइयों को रैली करने के बजाय सत्ता पक्ष का चोला उतारकर किसानों के आन्दोलन के साथ खड़े होना चाहिए ताकि अन्नदाताओं  को न्याय मिल सके।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img