03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सीएम योगी गुरुवार को भोजीपुरा एल्डिको मैदान में अन्नदाताओं को करेंगे संबोधित

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • मंगलवार देर रात आया अधिकृत कार्यक्रम, डीएम-एसएसपी ने भाजपाइयों संग लिया मैदान का जायजा, घंटों चलीं बैठकें

एफएनएन, बरेलीः  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 17 दिसंबर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा भोजीपुरा के एल्डिको मैदान में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में हो रहे किसान सम्मेलनों में अन्नदाता भारी तादाद में जुट रहे हैं। साफ है कि किसानों का अभूतपूर्व समर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार को मिल रहा है।

सीएम योगी की सभा और कार्यक्रम का खांका खींचने के लिए डीएम और एसएसपी समेत तमाम आला अफसर और विधायकों समेत वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी भी मंगलवार रात एल्डिको मैदान पहुंचे और बारीकी से जायजा लिया। मेयर डा उमेश गौतम भी वहां मौजूद रहे और गहन मंत्रणा के बाद कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। देर रात तक भाजपा जिलाध्‍यक्ष पवन शर्मा के साथ वरिष्‍ठ पार्टी पदाधिकारियों और विधायकों की बैठक होती रही।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बरेली मंडल के सभी गांवों के तकरीब 10 हजार किसानों के  सम्मेलन में पहुंचने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 दिसंबर को लखनऊ से चार्टर्ड प्लेन से दोपहर 12 बजे बरेली के त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। कड़े सुरक्षा घेरे में उन्हें दोहना में सिद्धिविनायक के सामने एल्डिको के मैदान में ले जाया जाएगा।

जहां वह किसानों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। चारों जिलों के भाजपा जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्षों को सभी गांवों से ज्यादा से ज्यादा तादाद में किसानों को सम्मेलन में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

देर रात तक फाइनल हो पाया कार्यक्रम स्थल

मुख्यमंत्री के किसान सम्मेलन को लेकर देर रात तक भाजपा नेताओं ने कई कार्यक्रम स्थल देखे। आखिरकार भोजीपुरा के एल्डिको मैदान को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए फाइनल कर दिया गया है। हालांकि मंगलवार देर रात तक मुख्यमंत्री के दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आने से पुलिस और प्रशासन के आला अफसर भी असमंजस में रहे।

-पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img