03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

संत झूलेलाल जयंती आज, अत्यचारी शासक के जुल्मों से बचाने के लिए हुआ था जन्म

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: चेटी चंड पर्व सिंधी समाज के विशेष महत्व रखता है। इस दिन को भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। साथ ही इस दिन से सिंधी नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है। यह पर्व हर साल चैत्र शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में आइए पढ़ते हैं झूलेलाल जयंती की कथा।

चेटी चंड मुहूर्त (Cheti Chand Shubh Muhurat)

चैत्र माह के प्रतिपदा तिथि 08 अप्रैल को रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन 09 अप्रैल रात 08 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में चेटीचंड का पर्व 09 अप्रैल, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेगा-

चेटी चंड मुहूर्त – शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 29 मिनट तक
भगवान झूलेलाल की कथा  (Jhulelal Jayanti Katha)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार,  मिरखशाह नामक एक क्रूर मुगल राजा का राज था, जो सिंधियों को जबरन धर्म परिवर्तन करने से लिए मजबूर कर रहा था। इससे बचने के लिए सिंधियों ने नदी देवता से प्रार्थना की और पूजा पाठ, जप, व्रत आदि किए।

चालीस दिनों की पूजा के बाद नदी देवता प्रकट हुआ और लोगों को यह वचन दिया कि उन्हें अत्याचारी शासक से बचाने के लिए सिंधी समाज में दिव्य बच्चे का जन्म होगा। इसके बाद वरुण देवता ने संत झूलेलाल के रूप में जन्म लिया और सिंधी लोगों को दमनकारी शासक से लोगों को बचाया। इसलिए विशेष दिन पर भगवान झूलेलाल की पूजा की जाती है।

यह भी है मान्यता

एक अन्य मान्यता यह भी है कि जब प्राचीन काल में सिंधी समाज के लोग व्यापार से संबंधित जलमार्ग से यात्रा करते थे, तब वह जल देवता झूलेलाल से प्रार्थना करते थे, ताकि उनकी यात्रा बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो सके। यात्रा सफल होने के बाद भगवान झूलेलाल का आभार भी प्रकट किया जाता है।

ये भी पढ़ें…मुख्यमंत्री केजरीवाल को राहत मिलेगी या नहीं? गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर आज फैसला सुनाएगा दिल्ली हाईकोर्ट

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img