03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पाकिस्तान में बिस्किट के विज्ञापन पर बवाल, जानें क्यों

एफएनएन ( देश-विदेश डेस्क ) इस्लामावाद : एक बिस्किट के विज्ञापन ने पाकिस्तान में बवाल मचा रखा है। इस विज्ञापन में मॉडल के डांस को मुजरा करार देकर एक वर्ग विरोध में है।सरकार से कार्रवाई की मांग की जा रही है। जबकि दूसरा धड़ा विज्ञापन को महिलाओं की आजादी से जोड़कर इसे सही बता रहा है। बिस्किट के विज्ञापन को लेकर आम लोगों से लेकर मंत्री तक इसके विरोध में उतर आए और इसे अश्लील करार देते हुए बंद करने की मांग कर रहे हैं।

जो लोग इस विज्ञापन का विरोध कर रहे हैं उन्होंने पाकिस्तान की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) से इस विज्ञापन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद अथॉरिटी को बयान जारी करना पड़ा। पेमरा ने एडवरटाइजिंग एसोसिएशन और एडवरटाइजिंग सोसाइटी को विज्ञापन के कंटेंट पर विचार करने की सलाह दे दी, दरअसल जिस विज्ञापन को लेकर वहां इस कदर बवाल मचा हुआ है उसमें पाकिस्तान की अभिनेत्री महविश हयात पाकिस्तान के पारंपरिक कपड़ों में डांस करती नजर आ रही हैं और वीडियो में उस बिस्किट को देश का बिस्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन में अभिनेत्री के संग ही अन्य कलाकार झूमते-गाते और हंसते-नाचते नजर आ रहे हैं। वहां के सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। एक यूजर ने इसे विज्ञापन के नाम पर मुजरा बताते हुए पूछा कि पाकिस्तान में पेमरा नाम की कोई संस्था है भी या नहीं? इसके जवाब में विज्ञापन का समर्थन करने वाली एक महिला ने लिखा कि इस समाज को हंसती, मुस्कुराती, गाती- झूमती महिलाओं से नफरत है, इस समाज को सिर्फ सहमी, खौफजदा और रोती हुई औरतें पसंद हैं इसलिए टीवी पर जब यह दिखाया जाता है तब इन्हें कोई आपत्ति नहीं होती है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img