03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जमानत के लिए गिड़गिड़ाई रिया, बोली मैं बिल्कुल निर्दोष

एफएनएन, मुंबई: सुशांत केस में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रिया चक्रवर्ती और अन्य आरोपियों की जमानत अर्जी पर मुंबई में सुनवाई जारी है। मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को मुंबई सेशंस कोर्ट से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। सेशंस कोर्ट ने गुरुवार को रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला कल तक के लिए सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार को अदालत रिया, शौविक सहित छह आरोपियों की जमानत पर अपना निर्णय सुनाएगी। बता दें कि रिया और शौविक को सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से संबंधित ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अरेस्ट किया है।

मेरी जान को खतरा: रिया

रिया ने अपनी जमानत के लिए कोर्ट के सामने 20-पेज की अर्जी लगाई है। जिसमें लिखा है कि अगर मुझे न्यायिक हिरासत में रखा गया तो मेरी जान को खतरा है। अर्जी में ये भी लिखा है कि मैं निर्दोष हूं और मैंने कोई गुनाह नहीं किया। मुझ पर कम मात्रा में ड्रग्स खरीदने के मामले के अलावा दूसरा कोई बड़ा मामला नहीं बनता है और यह जमानती अपराध है। हिरासत के दौरान, मुझे गुनाह कबूल करने के लिए मजबूर किया गया था। बता दें कि शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी इसी जेल में हैं। रिया का सेल इंद्राणी मुखर्जी के पास में ही है। ये सेल एक लॉकअप की तरह है।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img