03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविन पर रजिस्‍ट्रेशन जरूरी नहीं, आप सीधे सेंटर पर जाकर लगवा सकेंगे कोरोना वैक्‍सीन सरकार ने बदला नियम

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार कमजोर पड़ रही है लेकिन अभी भी खतरा बरकरार है। कोरोना के खिलाफ जंग में वैक्सीन को सबसे कारगर हथियार माना जा रहा है। इसको लेकर देश भर में कोरोना टीकाकरण चलाया जा रहा है। देश में सभी वर्ग के लोग वैक्सीन आसानी से लगवा सकें इसके लिए सरकार ने टीकाकरण के नियमों को और आसान बना दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सुविधा देते हुए कोविन पर रजिस्‍ट्रेशन की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। इसका मतलब ये हुआ कि अब कोई भी शख्स अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र(वैक्सीनेशन सेंटर) जाकर केंद्र पर ही रजिस्ट्रेशन करवा सकता है और अपनी वैक्सीन लगवा सकता है।

केंद्र सरकार की ओर से जानकारी दी गई है कि कोरोना वैक्‍सीन देश के हर कोने तक पहुंचाने के लिए हेल्थ वर्कर्स और आशा कार्यकर्ता ग्रामीण इलाके और शहरी स्लम्स इलाकों में जाएंगी और लोगों को ऑन-साइट रजिस्ट्रेशन के लिए जागरूक करेंगी। बता दें कि देश में बहुत से लोग अभी भी वैक्सीन लगवाने के लिए जरूरी ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं। यही कारण है कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना टीकाकरण अभियान की रफ्तार काफी कम है। इसको देखते हुए सरकार ने ये बड़ा फैसला लिया है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img