03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राजस्थान में सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के 8 लोगों की मौत

  • मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया शोक

एफएनएन, राजस्थान : टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी | जबकि चार अन्य घायल हो गए | राजस्थान के टोंक जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए टोंक सदर थाने के थानाधिकारी दशरथ सिंह ने बताया कि यह हादसा रात लगभग सवा दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर हुआ | यात्रियों से भरी एक बड़ी जीप को ट्रोले ने पीछे से टक्कर मारी, जिसके बाद जीप एक पुलिया और ट्रोले के बीच फंस गयी| पुलिस अधिकारी के अनुसार आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए|

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है| जीप में सवार लोग मध्य प्रदेश के जीरापुर (राजगढ़) के रहने वाले थे| मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया|जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है | इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश भी दिये हैं |चौहान ने कहा कि यह दुखद और हृदय विदारक घटना है |

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img