03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर के दोहरे हत्याकांड का आरोपी राज उर्फ जगदीश गिरफ्तार, सोनाली से एकतरफा प्यार में दिया घटना को अंजाम

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : रुद्रपुर के वार्ड नंबर 7 शिवनगर, नई बस्ती में हुए दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले राज उर्फ जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50000 का इनाम घोषित किया गया था।

आपको बता दें कि दो अगस्त की रात शिव नगर में संजय यादव और उसकी पत्नी सोनाली की गला काटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि मां गौरी मंडल को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। रात के समय हुई इस घटना के बाद आरोपी राज उर्फ जगदीश फरार हो गया था। वह ग्राम रामपुर अनावा, तहसील पुवायां, जिला शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) का मूल निवासी था। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही थीं। इसके साथ ही सैकड़ो की संख्या में सीसीटीवी भी खंगाले गए।

आज पुलिस ने रामपुर से राज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राज ने बताया कि वह सोनाली से बहुत प्यार करता था जबकि सोनाली उसे बिल्कुल लिफ्ट नहीं देती थी। एकतरफा प्यार में उसने सोनाली और संजय यादव को मारने की ठान ली थी। दोनों की हत्या के बाद जब बूढ़ी मां गौरी मंडल बीच में आई तो उसको भी चाकू मार दिया और संजय के पुत्र जय को धक्का देकर फरार हो गया।

आपको बता दें कि इस घटना की रिपोर्ट मृतका सोनाली की बहन रूपाली की ओर से दर्ज कराई गई थी। राज उर्फ जगदीश के बारे में बताया जाता है कि वह पूर्व में सोनाली के घर के सामने किराए पर रहता था। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वह सोनाली को मन ही मन अपनी पत्नी मानने लगा था, परंतु सोनाली ने कभी उसे भाव नहीं दिया, जिससे उसने सोनाली और उसके पति संजय यादव को जान से मारने की योजना बनाई। इसके लिए उसने काँपा खरीदा और यह ठान लिया कि अगर सोनाली उसकी नहीं हुई तो किसी और की नहीं हो सकती। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त काँपा और एक मोबाइल के अलावा ₹650 बरामद किए हैं।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img