03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हाथरस कांड : पीड़िता से रेप की पुष्टि नहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

  • 5 वैज्ञानिकों की टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट पेस की
  •  फॉरेंसिक जांच में भी स्पर्म नहीं मिला

एफएनएन, हाथरस: हाथरस में हुए कथित गैंगरेप  कांड में अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एफ़एसएल की जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। 5 वैज्ञानिकों की टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट पेस की है। वहीं, एडीजी (ADG) लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि पीड़िता की मौत गले में लगी चोट से हुई है। फॉरेंसिक जांच में भी स्पर्म नहीं मिला है। इससे साफ है कि कुछ लोगों ने जान बूझकर मामले को ट्विस्ट देकर जाति वादी और तनाव फैलाने का काम किया है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

इधार गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हाथरस के लिए रवाना हुए। दोनों नेता DND से होते हुए ताज एक्सप्रेस वे के जरिए हाथरस के लिए रवाना हुए। लेकिन ग्रेटर नोएडा के पास ही उनके काफिले को रोक लिया गया। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों कार से उतरकर पैदल ही आगे बढ़ गए। कुछ देर बाद पुलिस ने फिर रोका तो धक्कामुक्की में राहुल जमीन पर गिर गए। राहुल ने कहा, “पुलिस ने मुझे धक्का दिया, लाठी चार्ज किया, मुझे जमीन पर गिराया।

मैं पूछना चाहता हूं कि क्या इस देश में सिर्फ मोदी जी ही चल सकते हैं? क्या सामान्य आदमी नहीं चल सकता। हमारी गाड़ियां रोकी गई थीं, इसलिए हमने पैदल चलना शुरू किया। मैं उस (गैंगरेप पीड़ित के) परिवार से मिलना चाहता हूं, ये मुझे रोक नहीं पाएंगे।” धक्कामुक्की के दौरान पुलिसवाले ने राहुल की कॉलर भी पकड़ी। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल के हाथ में चोट लगी है। पुलिस ने यहां दोनों नेताओं को हिरासत में ले लिया है, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यूपी पुलिस के साथ झड़प हुई। बता दें कि प्रशासन ने हाथरस की सीमाओं को सील किया हुआ है और 31 अक्टूबर तक धारा 144 लगाई गई है।

पीड़ित परिवार को धमकाकर चुप कराना चाहती है सरकार: प्रियंका

प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है कि गैंगरेप की शिकार लड़की के पिता को जबरदस्ती ले जाया गया। सीएम से वीसी के नाम पर बस दबाव डाला गया। वे जांच की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। अभी पूरे परिवार को नजरबंद रखा है। बात करने पर मना है। क्या धमकाकर उन्हें चुप कराना चाहती है सरकार।

क्या है पूरा मामला?

हाथरस जिले के चंदपा इलाके के गांव में 14 सितंबर को 4 लोगों ने 19 साल की युवती से गैंगरेप किया था। आरोपियों ने युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ दी और उसकी जीभ भी काट दी थी। दिल्ली में इलाज के दौरान पीड़ित की मौत हो गई। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

Hot this week

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Uttarakhand में कांग्रेस निकालेगी चार दिशाओं से यात्रा, बदरीनाथ धाम में होगा समापन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में आगामी चुनावों को देखते...

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img