03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राहुल गांधी का पर्चा वैध, आपत्तियां खारिज,आपत्तिकर्ता ने कहा नामांकन खारिज न हुआ तो हाईकोर्ट जाएंगे

Spread the love

एफएनएन, रायबरेली : संसदीय सीट रायबरेली से लोकसभा चुनाव के लिए 24 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। इसमें शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कमियां मिलने पर 16 पर्चे खारिज कर दिए गए, जबकि आठ पर्चे वैध घोषित किए गए।

जांच के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी, भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह, बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव, मानवतावादी समाज पार्टी के रोहिताश, अपना दल (कमेरावादी) के मो. मोबिन, अखिल भारतीय अपना दल के दिलीप सिंह, भारतीय पंचशील पार्टी के सुदर्शन राम व निर्दलीय होरीलाल के पर्चे को वैध घोषित किया गया है। कलेक्ट्रेट में हुए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान दावेदार चौकन्ना रहे। हर कोई यह जानने का प्रयास करता रहा कि कहीं उनका पर्चा खारिज न हो जाए। इसके बावजूद कमियां पाए जाने पर 16 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए।

  • राहुल गांधी के नामांकन पर की गई आपत्ति खारिज

लोकसभा चुनाव-2024 में नामांकन पत्र जमा होने के बाद शनिवार को पर्चों की जांच हुई। कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी पर मानहानि के मुकदमे में सजा होने और ब्रिटेन की नागरिकता का आरोप लगाकर नामांकन पत्र खारिज किए जाने की आपत्ति दी गई। अधिवक्ता अनिरुद्ध प्रताप सिंह की आपत्ति पर राहुल गांधी की ओर से पूर्व विधायक व प्रस्तावक अजयपाल सिंह ने पेश होकर आपत्ति के विरोध में जवाब दिया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

प्रस्तावक ने केरल के वायनाड सीट से राहुल गांधी के पर्चे के वैध होने और भारतीय नागरिकता के संबंध में साक्ष्य भी उपलब्ध कराए। अधिवक्ता अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया था, लेकिन उनका पर्चा खारिज कर दिया गया। रिटर्निंग आफीसर व डीएम हर्षिता माथुर ने बताया कि राहुल गांधी के नामांकन के खिलाफ आपत्ति मिली थी। आपत्ति सही न होने पर नामांकन पत्र को वैध घोषित किया गया।

  • परचा खारिज न किया तो हाईकोर्ट में करेंगे पीआईएल-आपत्तिकर्ता

राहुल गांधी के परचे के खिलाफ आपत्ति देने वाले अधिवक्ता अनिरुद्ध प्रताप सिंह का कहना है कि राहुल गांधी के परचे को खारिज नहीं किया गया तो हाईकोर्ट में पीआईएल डाला जाएगा। परचे को खारिज कराने के लिए पर्याप्त साक्ष्य दिए गए। आपत्ति पर दोनों पक्ष की ओर से रिटर्निंग आफीसर के सामने बहस भी हो चुकी है।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img