03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Rahul Gandhi का उत्तराखंड दौरा रद्द, हरीश रावत ने हेलीकॉप्टर न उड़ने पर उठाए सवाल

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा खराब मौसम की वजह से रद्द हो गया। राहुल गांधी को अल्मोड़ा और पौड़ी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होना था, लेकिन प्रतिकूल मौसम के चलते उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद उनका देहरादून दौरा भी स्थगित कर दिया गया।

इस घटनाक्रम के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री Harish Rawat ने हेलीकॉप्टर संचालन को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जब उसी मार्ग पर अन्य हेलीकॉप्टरों का संचालन जारी था, तो राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया। इस मामले में DGCA, UCADA या संबंधित हेली कंपनी को जवाब देना चाहिए।

हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को लेकर पूरे कुमाऊं मंडल में भारी उत्साह था और हजारों लोग उनकी सभा का इंतजार कर रहे थे। पौड़ी में भी पूर्व सैनिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या जुटी हुई थी। इसके अलावा देहरादून में कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए भी व्यापक तैयारियां की गई थीं।

उन्होंने बताया कि अंतिम समय में सूचना मिली कि खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में लैंड नहीं कर पाएगा। इसके बाद राहुल गांधी को पंतनगर लौटना पड़ा, जहां से उन्होंने फोन के माध्यम से अल्मोड़ा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि सरकारी निगरानी में संचालित कुछ अन्य हेलीकॉप्टर उसी दौरान उड़ान भर रहे थे। उनके अनुसार अल्मोड़ा और हल्द्वानी के बीच हेलीकॉप्टर सेवाएं जारी थीं और वायु मार्ग भी लगभग वही था, जिससे राहुल गांधी को आना था। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि डबल इंजन हेलीकॉप्टर होने के बावजूद उनकी उड़ान क्यों नहीं हो सकी।

हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा राहुल गांधी की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और खराब मौसम में किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाहती। हालांकि, जब उसी मार्ग पर अन्य हेलीकॉप्टर संचालित हो रहे थे, तो इस स्थिति को लेकर स्पष्टीकरण दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले पर DGCA, UCADA या संबंधित हेली कंपनी को स्पष्ट जवाब देना चाहिए ताकि लोगों के मन में उठ रहे सवालों का समाधान हो सके।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img