03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में 14 लाख की डकैती का CCTV फुटेज आया सामने, दो और आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पकड़े गए

एफएनएन , देहरादून : राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में 14 लाख रुपये की डकैती के मामले में पुलिस को दो और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दोनों आरोपियों को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से पकड़ा गया है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। वहीं, वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी कथित तौर पर पहले स्कूटी से कार को टक्कर मारकर विवाद शुरू करते और फिर कार सवार लोगों के साथ मारपीट कर नकदी से भरा बैग लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं।

स्कूटी से टक्कर मारकर शुरू किया विवाद

पुलिस के अनुसार, 7 नवंबर 2026 को राजेश कुमार सोनी अपने साथियों के साथ जमीन के सौदे के सिलसिले में 14 लाख रुपये लेकर जा रहे थे। इसी दौरान पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास कुछ युवकों ने उनकी कार को घेर लिया।

आरोप है कि युवकों ने पहले स्कूटी से टक्कर मारकर विवाद शुरू किया। इसके बाद कार सवार लोगों के साथ मारपीट की और कार की पिछली सीट पर रखा नकदी से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।

गुप्तकाशी से दो और आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने सबसे पहले 9 नवंबर को सरवजीत सिंह उर्फ हैप्पी, जसमीत सिंह और शक्ति सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 10 नवंबर को कर्ण यादव और सोहेल अख्तर उर्फ साहिल उर्फ सल्लू को पकड़ा गया।

अब पुलिस ने फरार चल रहे सिद्धांत बडोनी और दीपक सिंह शेखावत को रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सिद्धांत के कब्जे से डकैती के 40 हजार रुपये और दीपक सिंह शेखावत से 42 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

सात आरोपियों से अब तक 3.02 लाख रुपये बरामद

पुलिस के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों के कब्जे से अब तक कुल 3 लाख 2 हजार रुपये बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, डकैती की पूरी रकम की बरामदगी अभी नहीं हुई है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

लूट के मामले में जोड़ी गई डकैती की धाराएं

एसपी सिटी देहरादून शेखर सुयाल ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों और पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में मुकदमे में लूट से संबंधित धाराएं लगाई गई थीं, लेकिन घटना में आरोपियों की संख्या पांच से अधिक होने के कारण अब डकैती की धाराएं भी शामिल कर दी गई हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

Kedarnath Dham के कपाट आज शीतकाल के लिए होंगे बंद, आखिरी संध्याकालीन आरती में दिखा दिव्य नजारा

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Dham विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img