03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Badrinath चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा : जोशीमठ के पास टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल

Spread the love

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के बीच शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चमोली जिले के जोशीमठ क्षेत्र के पैनी गांव के पास गाजियाबाद से बदरीनाथ धाम जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। वाहन में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों की सहायता से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हादसे में गाजियाबाद निवासी महिला श्रद्धालु आरती की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार जारी है। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में प्रशासन का सहयोग किया।

ज्योर्तिमठ कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि चमोली जिले में हाल के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे पहले 30 मई को देवाल विकासखंड के ल्वाणी गांव के पास एक एंबुलेंस गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Hot this week

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img