03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूरे देश में कल भारत बंद, जानिए सड़क और रेल पर कितना पड़ेगा असर

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : देश भर में कल भारत बंद का ऐलान किया गया है। देश भर के किसान इस भारत बंद में शामिल होंगे। इस दौरान दुकानों, बाजारों और सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। शुक्रवार (26 मार्च) को सुबह 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजे तक भारत बंद किया जाएगा। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर अड़े किसान कल पूरे देश में भारत बंद करेंगे। इस दौरान दुकानों, बाजार, व्यापारिक संगठन आदि को बंद रखने का ऐलान किया गया है। हालांकि, इसमें व्यापारी संगठन पूर्ण भागीदारी देंगे या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ है। व्यापारी इस भारत बंद में शामिल होंगे या नहीं, यह उन पर निर्भर है।

क्या-क्या रहेगा बंद ?

किसानों के इस 12 घंटे के भारत बंद के दौरान देश भर की दुकानों, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को बंद रखने का आह्वान किया है। सभी तरह की दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। इस दौरान दूध और डेयरी के उत्पादों की डिलीवरी को लेकर समस्या आ सकती है। ऐसे मेंअगर आप रोज दूध और डेयरी के उत्पाद खरीद कर लाते हैं तो आप आज शाम को ही इसकी व्यवस्था कर लें। किसान संगठनों ने कहा है कि लोगों से स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने को कहा गया है।

क्या खुला रहेगा ?

भारत बंद के दौरान सड़कों को जाम नहीं किया जाएगा। इस वजह से यातायात पूरी तरह से सामान्य रहेगा। इसके अलावा भारत बंद के दौरान किसान रेल मार्ग को भी बाधित नहीं करेंगे। फैक्ट्रियों-कंपनियों को नहीं बंद करवाने का फैसला लिया गया है। पेट्रोल पंप, परचून की दुकानें, मेडिकल स्टोर, जनरल स्टोर और किताब की दुकानें भी इस दौरान खुली रहेंगी।

भारत बंद के दौरान क्या-क्या करेंगे किसान ?

तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान बीते करीब 120 दिनों(4 महीने) से सड़कों पर डटे हुए हैं। कल यानि 26 मार्च,2021 को किसानों के प्रदर्शन का 120वां दिन है। ऐसे में किसान आंदोलन को और तेज करने के लिए किसान देश भर में कल एक दिन का भारत बंद कर रहे हैं। इस दौरान किसान संगठन देश में जगह-जगह प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ की नए कृषि कानून और सरकार के पुतले भी जलाए जाएंगे। गौरतलब है कि पिछली बार भारत बंद तीन घंटे का था, जिस वजह से आम जनजीवन पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। ऐसे में देखना होगा कि इस बार किसान क्या करते हैं।

किसान, इस भारत बंद के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों का साथ चाहते हैं। इससे जनता को परेशानी उठानी पड़ेगी। किसान नेताओं ने अपने-अपने संगठनों से कहा है कि वो सड़कों पर जाम ना करें। इसके अलावा भारत बंद को दिल्ली के अलावा हर राज्य, हर जिले, तहसील और ग्राम स्तर तक ले जाने की बात कही गई है।

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img