03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रॉपर्टी विवाद: हथौड़ा-छैनी से पत्नी की हत्या, थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण |

Spread the love

एफएनएन, बागपत : खेकड़ा में रमनपाल ने अपने ममेरे भाई के साथ रह रही पत्नी संगीता को मार डाला। संगीता ने रमन पाल का दिया हुआ मकान ममेरे भाई के नाम कर दिया था।

खेकड़ा में हथौड़ा और छैनी मारकर पति रमन पाल ने अपनी पत्नी संगीता (50) की हत्या कर दी और खुद ही थाने जाकर सरेंडर कर दिया। महिला ने अपने पति को बिना बताए पति का दिया हुआ मकान ममेरे भाई राजीव के नाम कर दिया था। अन्य संपत्ति भी राजीव के नाम करना चाहती थी, इससे गुस्साए पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

मूल रूप से जिला गाजियाबाद का रहने वाला रमन पाल (55) खेकड़ा स्थित गांव जलालाबाद में रहकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। रमन पाल ने रामपुर की शाह गार्डन कॉलोनी में दो वर्ष पहले मकान खरीदा था और अपनी पत्नी संगीता के नाम कर दिया था।
रमन पाल जलालाबाद में रहता था और उसकी पत्नी संगीता अपने ममेरे भाई राजीव के घर में खेकड़ा में रह रही थी। संगीता ने शाह गार्डन कॉलोनी वाले मकान को ममेरे भाई राजीव के नाम कर दिया था। इसका पता चलने पर पति रमन पाल ने विरोध किया। संगीता ने कहा कि वह अपने नाम बाकी प्रॉपर्टी भी राजीव के नाम करेगी। इस बात को लेकर रमन पाल भड़का हुआ था।
बुधवार सुबह करीब आठ बजे रमन पाल खेकड़ा पहुंच गया, जहां संपत्ति के विवाद को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। रमन ने संगीता को बुरी तरह पीटा। उसके सिर, गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद धारदार हथियार से उसके गले पर भी वार किया। संगीता की चीखें सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पड़ी थी।
वहीं रमन पाल सीधा थाने पहुंचा और बोला कि मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो संगीता लहूलुहान हालत में पड़ी थी। पास ही खून सना हथौड़ा और छैनी पड़ी थी। उसके हाथ की एक उंगली जमीन पर कटी पड़ी थी। फॉरेंसिक टीम ने भी आकर जांच की और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
दोनों के हैं दो बच्चे
रमन पाल का एक बेटा प्रदीप और एक बेटी आरजू है। दोनों की शादी हो चुकी है। बेटा मेरठ के लोहिया नगर में ट्रक चलाता है। जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि महिला की बेटी आरजू को घटना के बारे में जानकारी दे दी है। रमन पाल को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img