03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दून अस्पताल : 20 मिनट तक लिफ्ट में अटकी रहीं 12 लोगों की सांसें

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : दून अस्पताल की लिफ्ट में 12 लोगों के फंसने से अफरा-तफरी मच गई। करीब 20 मिनट बाद जब बिजली आई तो लोगों को बाहर निकाला गया। इस मामले में अस्पताल प्रबंधन ने लिफ्ट ऑपरेटर को तलब किया है। साथ ही मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच दून अस्पताल की ओपीडी भवन की बिजली चली गई। इसके कुछ ही सेकेंड में ऑटोमैटिक जनरेटर शुरू होना था, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते जनरेट शुरू नहीं हुआ। अस्पताल के अधिकारी और मरीज बिजली आने का करीब पांच मिनट तक इंतजार करते रहे। इस दौरान लिफ्ट में फंसे लोग अंदर से बटन दबा कर बाहर निकालने के लिए कह रहे थे। जब काफी देर तक बिजली नहीं आई तो ओपीडी के अधिकारियों ने तकनीकी संवर्ग के कर्मचारियों को सूचना दी।

इस दौरान तकनीकी संवर्ग के कर्मी पुरानी बिल्डिंग में मोर्चरी में बन रहे टिनशेड में वायरिंग का कार्य कर रहे थे। करीब 10 से 12 मिनट उनको पुरानी बिल्डिंग से ओपीडी भवन पहुंचने में लगा। उन्होंने जनरेट की जांच की तो पता चला यह ट्रिप हो गया है। इसकी वजह से स्वत: नहीं उठ पाया। इसके बाद उन्होंने हाथों से जनरेटर शुरू किया। इस पूरी कवायद में करीब 20 मिनट का समय लग गया। इस दौरान लिफ्ट के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि इस दौरान लिफ्ट भी हैंग हो गई थी। लोगों ने अंदर फंसने के बाद सभी बटनों को दबाना शुरू कर दिया था। ऐसे में ऑपरेटरों को मैनुअल प्रक्रिया से लिफ्ट खोलनी पड़ी। इस पूरी घटना को लेकर प्राचार्य सख्त हैं।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
यह पहली बार नहीं है जब दून अस्पताल की लिफ्ट में लोग फंसे हों। इससे पहले वर्ष 2020 में दो बार इस तरह की घटनाएं हुईं। इसमें एक बार छह लोग और दूसरी बार तीन लोग लिफ्ट में फंस गए थे। इसके बाद भी लिफ्ट थोड़ी-थोड़े समय के लिए बंद हुई है। जिसमें स्वास्थ्यकर्मी भी कई बार बंद हुए हैं। इसमें चिकित्सक भी शामिल हैं।

अधिकारियों से घटना की जानकारी ली है। लिफ्ट में लोग क्यों फंसे इसकी जांच के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में लिफ्ट ऑपरेटर को तलब किया है। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. गीता जैन, प्राचार्य, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img