03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गर्भवती को नहीं मिली एंबुलेंस, ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा पति

Spread the love

एफएनएन, छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की हकीकत बयां करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां एक गर्भवती महिला के पति ने एम्बुलेंस (108) को कई बार कॉल किया, लेकिन जब कोई सुविधा नहीं मिली तो उसका पति हाथ ठेले पर रखकर गर्भवती को अस्पताल लेकर पहुंचा. अस्पताल में मौजूद कर्मचारी ने डॉक्टर न होने का हवाला देकर उसे रात 8 बजे आने को कह दिया. इस दौरान गर्भवती महिला दर्द से तड़पती रही.

गर्भवती को ठेले पर अस्पताल लेकर पहुंचा पति

पूरा मामला छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 80 किमी दूर चंदला का है. यहां वार्ड नंबर 4 निवासी प्रियंका सेन 9 माह की गर्भवती थीं. रविवार को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो उनके पति भूरा सेन ने एंबुलेंस के लिए 108 और जननी एक्सप्रेस को मदद के लिए कई बार कॉल किया. लेकिन कोई सरकारी गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची.

दर्द से कराह रही थी पीड़िता

जिसके बाद मजबूर होकर महिला का पति उसे हाथ ठेले पर लिटाकर अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर नहीं मिले. इस दौरान महिला पीड़ा से तड़पती रही. हॉस्पिटल में मौजूद कर्मचारियों ने डॉक्टर के न होने की बात कह कर पीड़िता को रात 8 बजे लेकर आने को कहा.

डॉक्टर नहीं मिलने पर वापस लौटे

जिसके बाद मजबूर पति फिर उसी हाथ ठेले पर पत्नी को लिटाकर वापस घर ले आया. वार्ड नंबर 4 चंदला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. यहां के मौजूदा विधायक दिलीप अहिरवार मध्य प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री हैं. घटना से एक दिन पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव एक कार्यक्रम में छतरपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का ऐलान किया था. इस दौरान मंत्री दिलीप अहिरवार सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

दोषी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन

पीड़िता के पति भूरा सेन ने बताया कि “एंबुलेंस और जननी एक्सप्रेस को फोन किया था, लेकिन कोई नहीं आया. जिसके बाद बेबस होकर मैं हाथ ठेले पर पत्नी लेटाकर अस्पताल लेकर गए थे. जब हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां डॉक्टर नहीं थे. मुझे कर्मचारियों ने कहा कि रात 8 बजे लेकर आना तब डॉक्टर मिलेंगे.”

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img