03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्राधिकरण से खदेड़े गए तो गांधी पार्क में धरने पर बैठे विधायक प्रवक्ता

Spread the love
  • जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त किए जाने की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : जिला विकास प्राधिकरण के गठन को औचित्य हीन बताकर इसे समाप्त करने की मांग को लेकर अब भाजपा के नेता ही इसके विरोध में उतर आए हैं। विधायक राजकुमार ठुकराल के प्रवक्ता आशीष छाबड़ा इसके विरोध में आज कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए लेकिन अफसरों ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। बाद में वह गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठ गए।

छाबड़ा ने कहा कि विषम भौगेलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखण्ड राज्य में जिला विकास प्राधिकरण का गठन औचित्यहीन है। प्राधिकरण का गठन करके सरकार ने एक तरह से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का काम किया है, इससे सरकार की जीरो टाॅलरेंस की परिकल्पना सार्थक नहीं हो पा रही है। विधायक प्रवक्ता ने कहा कि खून पसीने की कमाई से आम आदमी को अपना छोटा सा घर बनाने में भी आज तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहाड़ी जनपदों से प्राधिकरण हटाने की घोषणा करके एक बार फिर मैदान और पहाड़ के बीच खाई खोदने का काम किया है। जबकि सच्चाई यह है कि प्राधिकरण की आड़ में भ्रष्टाचार पहाड़ से ज्यादा मैदानी क्षेत्रों में पनप रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की अपेक्षा निर्माण कार्य मैदानी क्षेत्रों में अधिक होते है इसीलिए प्राधिकरण के अधिकारी यहां जनता को दोनों हाथों से लूटने का काम कर रहे है। छाबड़ा ने कहा कि प्राधिकरण को पहाड़ और मैदान दोनों जगह से हटाया जाए।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img