03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पार्टी का लक्ष्य सिर्फ औऱ सिर्फ चुनाव जीतना : रावत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को जीतना पार्टी का लक्ष्य है, इसके लिए चाहें चेहरा कोई भी हो, कांग्रेस हर हाल में राज्य का चुनाव जीतेगी। यह बात आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा भाजपा हमेशा किसी भी चुनाव को मोदी का चेहरा बनाकर चुनाव लड़ती है लेकिन कॉन्ग्रेस स्थानीय को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि चेहरा कोई भी हो लेकिन कांग्रेसी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के सवाल पर पूर्व सीएम रावत ने कहां कि कृषि कानून वापस लेने के लिए किसानों ने बलिदान दिया है। देश, समाज, किसान और खेती के हक में यह कानून वापस लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कहीं न कहीं यह बात मान भी ली है, क्योंकि सरकार कभी संशोधन तो कभी डेढ़ वर्ष तक इस बिल को स्थगित करने की बात कह रही है। उन्होंने कहा कि अब किंतु परंतु का समय नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इस दिशा में पहल करें और कृषि बिल वापस लें। इस आंदोलन में राज्य के किसानों ने भी भागीदारी की है और एकजुट होकर इस बिल का विरोध किया है। इस दौरान पुष्कर राज जैन, नारायण सिंह बिष्ट, संदीप चीमा, रेनू शर्मा, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, हरभजन सिंह विर्क, अरुण पांडे, मोनू निशाद, दिलीप अधिकारी आदि मौजूद थे।

नवरीत के घर पहुंचे रावत

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज डिडिबा में 26 जनवरी को दिल्ली में ट्रैक्टर पलटने से जान गवाने वाले किसान नवरीत सिंह के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि देश का किसान इस समय आंदोलनरत है और यह सरकार कृषि कानून बिल वापस नहीं ले रही। अनेक किसानों को अपनी जान गवानी पड़ी है। कांग्रेस सरकार किसानों के साथ है। उन्होंने नवरीत के परिजनों को ढांढस बंधाया।

 

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img