03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रिटायरमेंट के एक साल पहले होगी जिलों से पीपीएस और पीसीएस अफसरो की छुट्टी

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : राज्य सेवा के जिन अफसरों का रिटायरमेंट एक साल बचा है, उन्हें जिलों में तैनाती नहीं मिलेगी। ऐसे अफसरों को जिलों से हटा दिया जाएगा। इसमें पीसीएस के साथ पीपीएस और अन्य राज्य सेवा के अधिकारी शामिल है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में नियुक्ति एवं कार्मिक के साथ गृह विभाग को पत्र भेज दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के इस पत्र के आधार पर कार्मिक विभाग अब अन्य विभागों को जल्द ही पत्र भेजने वाला है। राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के साथ ही लोगों को समय से न्याय दिलाने की दिशा में ठोस काम कर रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए एक साल सेवानिवृत्ति के शेष बचने वाले राज्य सेवा के अफसरों को जिलों की तैनाती से हटाने का फैसला किया गया है।

Hot this week

Dairy की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, भारी खेप बरामद

एफएनएन, हरिद्वार : Dairy कांवड़ मेले के दौरान अवैध...

Topics

Dairy की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, भारी खेप बरामद

एफएनएन, हरिद्वार : Dairy कांवड़ मेले के दौरान अवैध...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img