03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Haridwar में बड़ा हादसा : गंगनहर में डूबे चार कांवड़िए, एक को बचाने की कोशिश में गई सभी की जान

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से कांवड़ मेले के दौरान एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में नहाने के दौरान चार कांवड़ियों की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी युवक चंडीगढ़ से अपने साथियों के साथ गंगाजल लेने हरिद्वार आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तुरंत जल पुलिस व स्थानीय पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जटवाड़ा पुल के पास नहाते समय एक किशोर गंगनहर में बने गहरे गड्ढे में फंसकर डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसके तीन साथी भी पानी में उतर गए, लेकिन वे भी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और तेज बहाव की चपेट में आ गए। देखते ही देखते चारों युवक पानी में लापता हो गए।

बताया जा रहा है कि गंगनहर में सिल्ट साफ करने के कारण पानी का स्तर कम किया गया था। इसी वजह से कई कांवड़िए नहर के बीच तक चले गए, लेकिन वहां बने गहरे गड्ढे की जानकारी न होने के कारण यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और जल पुलिस को दी, जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

काफी देर तक चले खोज अभियान के बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने चारों युवकों के शव गंगनहर से बरामद कर लिए। मृतकों की उम्र करीब 16 से 18 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा गहराई का सही अनुमान न लगा पाने के कारण हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गौरतलब है कि 30 जुलाई से हरिद्वार में कांवड़ मेला शुरू हो चुका है, जिसमें इस बार चार करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। मेले को देखते हुए पुलिस, जल पुलिस और प्रशासन की टीमें सभी प्रमुख घाटों पर तैनात हैं। बावजूद इसके कुछ श्रद्धालु सुरक्षा निर्देशों की अनदेखी कर गहरे पानी में चले जाते हैं, जिससे ऐसे हादसे हो जाते हैं।

कुछ दिन पहले भी हरिद्वार में एक कांवड़िया गंगा में डूबने लगा था, जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते बचा लिया था। प्रशासन ने एक बार फिर श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित और सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें, गहरे पानी में जाने से बचें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img