03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पाकिस्तान ने की फायरिंग, 2 जवान शहीद, 4 घायल

एफएनएन, नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर नीचता का परिचय देते हुए एलओसी पर नापाक हदें पार की हैं। पाकिस्तान ने भारतीय पोस्ट को निशाना बनाते हुए फायरिंग की है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही पाकिस्तान सेना ने कुपवाड़ा जिले में नौगाम सेक्टर में ताबड़तोड़ गोलाबारी करते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक सैनिकों की तरफ से कई मोर्टार दागे और हथियारों से निशाना साधा गया। ऐसे में भारतीय सेना के दो जवान मुठभेड़ में शहीद हो गए। साथ ही चार अन्य जवान भी बुरी तरह से घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है।

पाकिस्तान की ओर स्थिति खराब करने की कोशिश

सीमा पर पाकिस्तान की ओर से पिछले कई दिनों से स्थिति खराब करने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार की सुबह पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। उस फायरिंग में लांस नायक करनैल सिंह शहीद हो गए। जबकि एक जवान घायल हो गया। घायल रायफलमैन विरेंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया उनकी आंख में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को अभी राजौरी के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें शुरूआत

Hot this week

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...

Topics

Kedarnath यात्रा कॉरिडोर में पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, NGT ने उत्तराखंड सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड के सोनप्रयाग-गौरीकुंड-केदारनाथ तीर्थयात्रा कॉरिडोर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img