03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

6200 रुपये प्रतिकिलो बेची मछली, मालामाल हो गई बुजुर्ग महिला

एफएनएन, नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की एक बुजुर्ग महिला रातोंरात अमीर हो गई जिसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल, बुजुर्ग महिला ने एक विशालकाय मछली पकड़ी थी जिसके लिए उसको 3 लाख रुपये मिले। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन इलाके में सागर द्वीप में रहने वाली बुजुर्ग महिला पुष्पा कर ने मछली पकड़ते समय नदी से 52 किलो की मछली निकाली। खास बात यह है कि मछली के लिए उसे प्रति किलो 6200 रुपये मिले। बुजुर्ग महिला को मछली के लिए कुल तीन लाख से अधिक की राशि प्राप्त हुई।

गांववालों का कहना है कि यह विशाल मछली शायद एक गुजरते हुए जहाज से टकरा गई थी जिसके बाद वह मर गई होगी। किस्मत से उस मछली को किसी समुद्री जीव ने नहीं निगला, यहां तक कि वह तब तक सड़ना भी शुरू नहीं हुई थी। पुष्पा कर का कहना है कि वह मछली पकड़ने गई थी इस दौरान उसने नदी में विशालकाय मछली को तैरते हुए देखा तो वह नदी में कूद गईं। बुजुर्ग महिला ने बताया कि उस मछली को तैरकर लाने में उसको काफी मशक्कत करनी पड़ी लेकिन कुछ समय में वह मछली पकड़कर किनारे ले आईं। जहां लोगों ने बताया कि ये भोला मछली है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें शुरूआत

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img