03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

आज पहुंचेगा प्रधानमंत्री का विशेष विमान बोइंग-777-300ERs, जानिए कीमत और खूबियां

Spread the love

नई दिल्ली, नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को हवाई यात्राओं के दौरान सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तैयार किया गया विशेष विमान  – एयर इंडिया वन आज भारत पहुंच जाएगा। यह उन दो उच्च रक्षा तकनीक वाले विमानोें में यह पहला है, जिसका आर्डर भारत ने अमेरिकी कंपनी बोइंग को दिया है।  इस विशेष विमान बोइंग-777-300ERs में अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान वन जैसी क्षमता है, साथ ही इस विमान में कई सारी खूबियां है। इस विमान को सबसे सुरक्षित यह बात बनाती है कि इस पर किसी भी मिसाइल का असर नहीं होता है। बोइंग 777-300ERs के लंबी दूरी के ये दो विमान भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल किए जाएंगे।

अमेरिका के राष्ट्रपति के विमान जैसी है खूबियां

इन दोनों बोईंग 777-300ERs विमान का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू करेंगे। अभी तक यह सभी पदों के लोग एयर इंडिया के बोइंग 747 विमान का इस्तेमाल करते हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान अमेरिका के राष्ट्रपति के विमान के बराबर है। इस विमान की खास बात है कि यह ईंधन भरने के बाद बिना रुके भारत और अमेरिका के बीच उड़ान भर सकता है।

45000 फीट की ऊंचाई तक भर सकता है उड़ान

यह बोईंग 777-300ईआर विमान पूरी तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान की कापी है, अमेरिकी राष्ट्रपति विमान एयरफोर्स वन 35,000 फीट की ऊंचाई पर 1,013 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकता है और भारत आ रहे इस विमान की भी यही खासियत है। यह विमान एक बार में 6800 मील की दूरी तय कर सकता है और अधिकतम 45000 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इन दोनों विमानों की कीमत करीब 8458 करोड़ रुपये बताई जा रही है, दरअसल इस विमान की सुरक्षा इसे और विमानों से बिल्कुल अलग बनाती है।

Hot this week

Dehradun : भाजपा महिला नेताओं पर अभद्र फेसबुक टिप्पणी के आरोप में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राहुल गांधी के देहरादून दौरे...

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img