03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, चारधाम यात्री ध्यान दें

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में प्री मानसून की दस्तक के साथ ही बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. राज्य में पिछले 48 घंटे के दौरान कई जगहों पर बारिश होने के चलते तापमान में भी गिरावट आयी है. उधर आने वाले दिनों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. वही चारधाम यात्रा मार्गों पर पर्यटकों को विशेष एहतियात बरतने के सुझाव भी दिए गए हैं.

उत्तराखंड में अब तक गर्मी की मार झेल रहे लोगों को प्री मानसून की दस्तक ने बड़ी राहत दी है. पिछले 48 घंटे में राज्य के कई जिले तेज बारिश से प्रभावित रहे हैं. उधर आने वाले दिनों में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 24 जून से 30 जून तक प्रदेश के कई जिलों में गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने के आसार है. इसीलिए मौसम विभाग ने चारधाम यात्रा मार्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग ने 24 से 26 जून और 29 जून को नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि आने वाले 24 घंटे में राज्य भर के लिए बारिश को लेकर कोई खास पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है. यानी रविवार को राज्य में मौसम सामान्य रहेगा और पर्वतीय जनपदों में कुछ जगह पर हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद 24 जून से राज्य भर का मौसम बदलता हुआ दिखाई देगा.

मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में चारधाम यात्रा मार्गों के लिए विशेष तौर पर सुझाव जारी किए गए हैं. मौसम विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील है कि वो मौसम की जानकारी लेकर ही चारधाम यात्रा मार्ग पर आगे बढ़े. बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर लैंडस्लाइड की आशंका बढ़ जाती है. ऐसे में यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी.

उधर चारधाम यात्रा के बीच मॉनसून को देखते हुए केदारनाथ में चलने वाली हेली सेवाओं से जुड़ी हेलीकॉप्टर भी अब वापसी करने लगी है. जानकारी के अनुसार 6 हेली कंपनियां मानसून को देखते हुए वापस लौट चुकी है और फिलहाल 2 से 3 हेली कंपनियां ही केदारनाथ में सेवाएं दे रही हैं.

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img