03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एक देश ऐसा भी, ला रहा एक लाख का नोट पर मिलेगा केवल दो किलो आलू

वेनेजुएला, एफएनएन ( एजेंसी ) : वेनेजुएला कभी बेहद अमीर देश हुआ करता था लेकिन आज इस देश की करेंसी की कीमत रद्दी के बराबर रह गई है। महंगाई की दर इतनी ज्यादा है कि लोग एक कप चाय या कॉफी के लिए बैग भरकर नोट ले जा रहे हैं। अब इस दिक्कत को दूर करने के लिए वेनेजुएला की सरकार एक बार फिर बड़ा नोट जारी करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कैश की किल्लत के चलते वेनेजुएला बैंकनोट पेपर भी बाहर से मंगा रहा है। वेनेजुएला अब तक एक इटालियन कंपनी से 71 टन सिक्योरिटी पेपर खरीद चुका है। वेनेजुएला का केंद्रीय बैक अब 1,00000 बोलिवर का नोट जारी करने जा रहा है। ये अब तक का सबसे बड़े मूल्य का नोट होगा. हालांकि, एक लाख बोलिवर के नोट की कीमत सिर्फ 0.23 डॉलर ही रहेगी। यानी इससे भी केवल दो किलो आलू ही खरीद सकेंगे। वेनेजुएला में पिछले साल महंगाई दर एक अनुमान के मुताबिक 2400 फीसदी थी. इससे पहले भी, वेनेजुएला की सरकार ने 50,000 बोलिवर के नोट छापे थे. अब वेनेजुएला इससे भी बड़े नोट लाने की तैयारी कर रहा है।
वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था लगातार सातवें वर्ष मंदी का सामना कर रही है। इस साल कोरोना महामारी और तेल से होने वाले राजस्व में कमी की वजह से वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था का आकार 20 फीसदी तक सिकुड़ सकता है। करेंसी को स्थिर करने के लिए सरकार ने अपने नोटों से जीरो कम कर दिए थे लेकिन सारी कोशिशें नाकाम रहीं।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img