03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब अतीक अहमद के प्रयागराज घर पर चला बुलडोजर

एफएनएन, प्रयागराज: इन दिनों उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी और पूर्व सांसद अतीक अहमद सहित कई माफियाओं पर नजर टेढ़ी है। यूपी सरकार अतीक अहमद को हर तरफ से घेरने में लगी हुई है। अब प्रयागराज के चकिया स्थित अतीक अहमद के आवास को ढहा दिया गया है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण की टीम ने आधा दर्जन बुलडोजर लगाकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने की तैयारी मंगलवार की सुबह से शुरु हो गई। बताया जा रहा है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण से इस भवन का नक्शा पास नहीं है।

बेनामी संपत्तियों पर लगातार चल रहा सरकारी बुलडोजर 

चकिया स्थित आवास पर पीडीए की कार्रवाई के दौरान कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रही। इसके साथ ही पीडीए के जोनल अधिकारी भी वहां मौजूद रहे। योगी सरकार ने फूलपुर के पूर्व सांसद के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया है। अब तक अतीक अहमद की 300 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को कुर्क या ध्वस्त किया गया है। माफिया घोषित किए गए बाहुबली अतीक अहमद और उसके गैंग की अवैध और बेनामी संपत्तियों पर सरकारी बुलडोजर लगातार चल रहा है। 19 सितंबर को प्रयागराज प्रशासन ने पड़ोसी कौशाम्बी जिले के बार्डर पर सल्लाहपुर के हटवा गांव में अतीक के भाई पूर्व विधायक अशरफ के साले मोहम्मद जैद के आलीशान आशियाने को ध्वस्त किया था।

600 वर्ग गज में बना अवैध निर्माण ध्वस्त

बंगले नुमा बना यह आलीशान आशियाना 600 वर्ग गज में बनाया गया था। मकान के बाहर एक हजार गज जमीन खाली पड़ी थी। करोड़ों की लागत से बना तीन मंजिला मकान ध्वस्त करने के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ, फोर्स भी मौजूद रही। तकरीबन आधा दर्जन बुलडोजर व जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के जोनल अधिकारी सत शुक्ला के मुताबिक, इस मकान का नक्शा पास नहीं कराया गया था। 600 वर्ग गज में बने अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। प्रशासन ने जिस मकान को ध्वस्त किया, उसकी कीमत एक करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img