03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नोएडा में 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू

Spread the love

एफएनएन, नोएडा : भारत में कोरोनावायरस के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है| दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कोविड-19 की स्थिति के कारण रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाया गया| जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने यह जानकारी दी है| साथ ही बताया गया कि गौतम बुद्ध नगर में आवश्यक सामान, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सेवाओं को रात्रिकालीन कर्फ्यू से छूट दी गई| बता दें, नोएडा में बुधवार को एक दिन में 125 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए थे| बुधवार को उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 40 और लोगों की मौत हो गई तथा 6023 नए मरीज सामने आए| पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 संक्रमित 40 और लोगों की मौत के साथ राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8964 हो गई है| बुधवार शाम को जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा छह मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं| इसके अलावा कानपुर नगर में पांच, बलिया में चार, प्रयागराज और वाराणसी में तीन-तीन, मुरादाबाद, गाजीपुर, अमरोहा और फतेहपुर में दो-दो तथा गोरखपुर, बुलंदशहर, रायबरेली, हरदोई, इटावा, चंदौली, मैनपुरी, शामली, कन्नौज, भदोही तथा कौशांबी में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है|

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img