03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मदन कौशिक कल रुद्रपुर में, ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रूद्रपुर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक विरेन्द्र बिष्ट ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनपद में पधार रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कल रूद्रपुर में ऐतिहासिक स्वागत होगा। स्वागत कार्यक्रम को भव्य और वृहद रूप देने के लिए जोरदार तैयारियां की गयी हैं। एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में पर्यवेक्षक श्री बिष्ट मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद मदन कौशिक पहली बार कल 9 अप्रैल को रूद्रपुर पहुंच रहे हैं। श्री कौशिक के स्वागत के लिए जनपद की सभी विधानसभाओं से कार्यकर्ता रूद्रपुर पहुंचेंगे। यहां पर उनके स्वागत में नौ विधानसभाओं की ओर से नौ स्वागत द्वार बनाये जायेंगे। इन स्वागत द्वारों पर प्रत्येक विधानसभा के कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष शिव अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक प्रातः 11 बजे गांधी पार्क पहुंचेंगे। यहां से उनके स्वागत में विशाल बाइक रैली निकाली जायेगी। यह रैली विधवानी मार्केट, गुड़मण्डी, गुरूद्वारा रोड होते हुए पांच मंदिर, प्रिन्स होटल, भगत सिंह चैक मुख्य बाजार, गांधी पार्क, अग्रसेन चैक काशीपुर बाईपास रोड होते हुए सिटी क्लब में संपन्न होगी। सिडकुल क्लब में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत होगा। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों, पार्टी एवं मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। बैठक के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष पत्रकारों से वार्ता भी करेंगे। ये सभी कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगे। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 की गाईड लाईन को देखते हुए मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रूप से किया जायेगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी दिशा निर्देश दिये गये हैं। पर्यवेक्ष विरेंद्र बिष्ट ने कहा कि मदन कौशिक जमीन से जुड़े और अनुभवी नेता हैं। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इसी उत्साह को देखते हुए उनका कल ऐतिहासिक स्वागत करने की तैयारी की गयी हैं। श्री बिष्ट ने कहा कि 2022 में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। कल होने वाली बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर भी चर्चा करेंगे। अरोरा ने कहा कि स्वागत कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेवारियां सौंपी गयी हैं। स्वागत कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए शहर को दुल्हन की तरह सजाया जायेगा। वार्ता में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी गिरि, जिला महामंत्री विवेक सक्सेना, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी, राजेन्द्र सिधर आदि भी मौजूद थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, SSP प्रमेंद्र डोबाल ने 54 पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Topics

Kedarnath Heli सेवा ठप, पहले ही दिन श्रद्धालु परेशान

एफएनएन, केदारनाथ धाम: Kedarnath Heli एक ओर जहां कपाट...

Badrinath Dham में पहुंचीं उद्धव-कुबेर डोलियां, 23 अप्रैल को खुलेंगे कपाट

एफएनएन, चमोली (उत्तराखंड) : Badrinath Dham आस्था, परंपरा और...

Kedarnath Dham के कपाट खुले, जयकारों से गूंजा पूरा परिसर

एफएनएन, उत्तराखंड : Kedarnath Dham के कपाट आज सुबह शुभ...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img